रायपुर (वीएनएस)। नई दिल्ली में 6-7 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर) 2026 में खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने भाग लिया। इस दौरान गौशाला की ओर से गौसेवा, गौ-संवर्धन, गौमूत्र अनुसंधान और प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से गौशाला के ‘फसल अमृत’ से जुड़े प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।
मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि सम्मेलन में गौशाला की गतिविधियों और अनुसंधान आधारित कार्यों को उत्साहवर्धक प्रतिसाद मिला। इस राष्ट्रीय आयोजन में गौसेवा और जीवदया के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि गौशाला की ओर से गौमूत्र के उपयोग और जैविक कृषि से जुड़े अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से इन कार्यों को व्यापक स्तर पर सामने रखने का अवसर मिला।
मनोहर गौशाला परिवार ने सम्मेलन में मिले सकारात्मक प्रतिसाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। गौशाला ‘गौसेवा ही प्रभु सेवा’ के संदेश के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से जशपुर जिले के गंभीर बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय ऋतिक यादव के बेहतर उपचार की राह आसान हो गई है।
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में गुरुवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने का संदेश ...
ग्राम कुथुर निवासी रीना बघेल के लिए घर की रसोई अब केवल परिवार की जरूरतें पूरी करने की जगह नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का माध्यम भी बन गई है।
कभी रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दूसरों की मदद पर निर्भर रहने वाली ग्राम उरैहा की सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिव...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्...