जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। ग्राम कुथुर निवासी रीना बघेल के लिए घर की रसोई अब केवल परिवार की जरूरतें पूरी करने की जगह नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का माध्यम भी बन गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ने के बाद उन्होंने घर पर ही पापड़, बड़ी और बिजौड़ी बनाने का काम शुरू किया और अपनी मेहनत व हुनर को कमाई का जरिया बना लिया।
बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के साथ घर से ही काम करने का अवसर मिला। उन्होंने छोटे स्तर पर पापड़, बड़ी और बिजौड़ी बनाकर बिक्री शुरू की। धीरे-धीरे यह काम उनके लिए नियमित आय का माध्यम बनता गया और अब वे परिवार की आर्थिक जरूरतों में अपना योगदान दे रही हैं। रीना बताती हैं कि घर से काम करने के कारण वे परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ अपनी पसंद का काम भी कर पा रही हैं। अपने हाथों से तैयार किए उत्पादों की बिक्री से होने वाली आमदनी ने उनमें आत्मविश्वास बढ़ाया है।
रीना की कहानी बताती है कि अवसर घर की चौखट पर भी मिल सकता है। मेहनत, हुनर और सही मार्गदर्शन के साथ शुरू किया गया छोटा सा काम आज उनके लिए आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास की नई राह बन गया है।
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में गुरुवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने का संदेश ...
नई दिल्ली में 6-7 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर) 2026 में खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने...
कभी रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दूसरों की मदद पर निर्भर रहने वाली ग्राम उरैहा की सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिव...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्...
राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जोश’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीमों के राष्ट्रीय शुभारंभ का कार्यक्रम आज नई दिल्ली में आयोजित किया गय...