लोभ हावी हुआ तो न्याय-नीति और सद्व्यवहार से दूर हो जाता है जीव : मुनि संवेगरत्न सागर

Posted On:- 2026-10-09




रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में गुरुवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने का संदेश दिया। आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’ ग्रंथ के माध्यम से मुनिश्री ने लोभ को आत्मकल्याण और मोक्ष के मार्ग में बाधक बताया।

मुनिश्री ने कहा कि राग के कारण ही लोभ ध्यान चलता रहता है। लोभ जितना हावी होता है, जीव उतना ही न्याय, नीति और सद्व्यवहार से दूर होता जाता है। लोभ में फंसा व्यक्ति सांसारिक वस्तुओं के संग्रह और इच्छाओं की पूर्ति में उलझ जाता है। इससे उसके आचरण में विकार आने लगते हैं और वह अतिचार -अनाचार की ओर बढ़ सकता है।

मुनिश्री ने कहा कि लोभ ध्यान के कारण जीव देव, गुरु और धर्म के सान्निध्य से भी दूर हो जाता है। इसलिए लोभ की प्रवृत्ति को पहचानकर उससे मुक्त होने का प्रयास करना चाहिए। लोभ को छोड़े बिना मोक्ष के मार्ग पर आगे बढ़ना संभव नहीं है।

मुनिश्री ने कहा कि धर्म का सेवन करने से धीरे-धीरे सभी दुर्ध्यान दूर होते हैं। इसके बाद सम्यक ज्ञान की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। देव, गुरु और धर्म का आलंबन ही जीव को कषायों से मुक्त कर सकता है। यही उसे दुख, दुर्गति और पीड़ा की परंपरा से बाहर निकालने में सहायक बनता है।

मुनिश्री ने कहा कि सम्यक ज्ञान ही दुर्ध्यानों से मुक्ति का मार्ग है। धर्म का आचरण केवल सांसारिक सुख के लिए नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति के उद्देश्य से होना चाहिए। लोभ सहित अन्य कषायों से बचते हुए संयम, सद्व्यवहार और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 ला...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से जशपुर जिले के गंभीर बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय ऋतिक यादव के बेहतर उपचार की राह आसान हो गई है।


thumb

राष्ट्रीय सम्मेलन में मनोहर गौशाला के जैविक-कृषि, अनुसंधान कार्यों ...

नई दिल्ली में 6-7 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर) 2026 में खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने...


thumb

घर की रसोई से शुरू हुआ रीना का कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से बनीं ...

ग्राम कुथुर निवासी रीना बघेल के लिए घर की रसोई अब केवल परिवार की जरूरतें पूरी करने की जगह नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का माध्यम भी बन गई है।


thumb

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई के लिए आसान हुआ सफर, दूसरों पर न...

कभी रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दूसरों की मदद पर निर्भर रहने वाली ग्राम उरैहा की सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिव...


thumb

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्...