रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान

Posted On:- 2026-10-12




छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

कोरबा (वीएनएस)। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। घर से विद्यालय की दूरी और पढ़ाई के लिए सीमित संसाधनों के कारण उनकी शिक्षा नियमित रूप से जारी रखना कठिन हो रहा था। परिवार के लिए पढ़ाई के साथ रहने और भोजन की व्यवस्था कर पाना भी चुनौती थी।

आदिवासी विकास विभाग की अनुसूचित जनजाति छात्रावास में आवासीय सुविधा के अंतर्गत समर को फत्तेगंज स्थित बालक छात्रावास में प्रवेश मिला। यहां रहने और भोजन की सुविधा के साथ उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिला। छात्रावास में रहने से विद्यालय जाना सहज हुआ और अब वे नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं।

समर बताते हैं कि छात्रावास में पढ़ाई का अच्छा वातावरण है। यहां रहने से उनकी पढ़ाई में नियमितता आई है और वे शिक्षा पर बेहतर ढंग से ध्यान दे पा रहे हैं। छात्रावास की सुविधा ने परिवार की चिंता कम की है और समर को आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

यह सुविधा समर के लिए पढ़ाई जारी रखने का मजबूत सहारा बनी है। नियमित विद्यालय जाना और पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलना उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान कर रहा है।



Related News
thumb

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से भगवती खुर श्याम को कम्प्यूटर की पढ़ा...

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज...


thumb

नि:शुल्क पंजीयन कार्ड से श्रमिक प्रकाश सिन्हा को मिला शासकीय योजना...

पंजीयन कार्ड मिलने से प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्मा...


thumb

ई-श्रम साथी एप से श्रीमती प्रियंका कोहिले के लिए काम पाना हुआ आसान

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल...


thumb

संगीता बाई यादव को बच्चों की पढ़ाई के लिए मिला आर्थिक संबल

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं क...


thumb

महतारी वंदन योजना से शशिकला साहू को मिल रहा आर्थिक संबल

शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर...


thumb

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु विशेष अभि...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक व...