- 11 से 20 अक्टूबर तक विभिन्न मेला स्थलों पर तैनात रहेंगे अधिकारी
- अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सीएल मार्कण्डेय को बनाया गया नोडल अधिकारी
राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डोंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित क्वांर नवरात्रि मेले के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 अधिकारियों एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मेला स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सीएल मार्कण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संपूर्ण डोंगरगढ़ क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ अक्षय दोसी की ड्यूटी 11 से 20 अक्टूबर तक लगाई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ के सहयोग के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम की 11 से 13 अक्टूबर, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी की 14 से 16 अक्टूबर तथा डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नीचे मंदिर डोंगरगढ़ में तहसीलदार चितेश देवांगन की 11 से 13 अक्टूबर, तहसीलदार सुश्री नीलकंठ जनबंधु की 14 से 16 अक्टूबर तथा तहसीलदार कमल किशोर साहू की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी रहेगी। रोपवे स्थल पर नायब तहसीलदार रामलखन चौहान की 11 से 13 अक्टूबर, गंगाधर राव की 14 से 16 अक्टूबर तथा तहसीलदार सोनित भेडिय़ा की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। ऊपर मंदिर डोंगरगढ़ में नायब तहसीलदार चिराग रामटेके की 11 से 13 अक्टूबर, राकेश नागवंशी की 14 से 16 अक्टूबर तथा सत्यपाल सिंह यादव की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी रहेगी। छीरपानी डोंगरगढ़ में तहसीलदार सुश्री आकांक्षा साहू की 11 से 13 अक्टूबर, नायब तहसीलदार राजेश नेताम की 14 से 16 अक्टूबर तथा सुश्री झरना राजपूत की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में नायब तहसीलदार जगदेव प्रसाद खुंटे की 11 से 13 अक्टूबर, अब्दुल वसीम सिद्दकी की 14 से 16 अक्टूबर तथा सुश्री मेघा जैन की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज...
पंजीयन कार्ड मिलने से प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्मा...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं क...
शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक व...