विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

Posted On:- 2026-10-12




- विद्यार्थियों ने रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

राजनांदगांव (वीएनएस)। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉन्फ्लुएंस कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन राजनांदगांव में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. बीके बनर्जी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि मानसिक बीमारी कमजोरी नहीं, बल्कि एक सामान्य चिकित्सीय स्थिति है, जिसका उपचार संभव है। कार्यक्रम में बीएड के विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा का तनाव, डिप्रेशन, आत्महत्या की रोकथाम एवं सकारात्मक जीवनशैली पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के बाद जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम एवं कॉन्फ्लुएंस कॉलेज द्वारा ग्राम पार्रिकला में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। ग्रामीणों को मानसिक रोगियों के प्रति भेदभाव नहीं करने एवं सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। घर-घर जाकर टेली-मानस टोल-फ्री नंबर 14416 के पाम्पलेट्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम, कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के प्राध्यापक एवं कर्मचारी, विद्यार्थी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।



Related News
thumb

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से भगवती खुर श्याम को कम्प्यूटर की पढ़ा...

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज...


thumb

नि:शुल्क पंजीयन कार्ड से श्रमिक प्रकाश सिन्हा को मिला शासकीय योजना...

पंजीयन कार्ड मिलने से प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्मा...


thumb

ई-श्रम साथी एप से श्रीमती प्रियंका कोहिले के लिए काम पाना हुआ आसान

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल...


thumb

संगीता बाई यादव को बच्चों की पढ़ाई के लिए मिला आर्थिक संबल

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं क...


thumb

महतारी वंदन योजना से शशिकला साहू को मिल रहा आर्थिक संबल

शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर...


thumb

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु विशेष अभि...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक व...