सेवा की कहानी : मातृशक्ति के पर्व में महतारी वंदन की राशि से की मां दुर्गा की स्थापना

Posted On:- 2026-10-13




खैरी के डकईपारा में लाभार्थी महिलाओं ने संभाली दुर्गा पूजा की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’

कोरिया (वीएनएस)। मातृशक्ति की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्रि पर महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने सामूहिक सहभागिता की पहल की है। कोरिया जिले की पटना तहसील के ग्राम खैरी स्थित डकईपारा में महिलाओं ने योजना से मिली राशि का योगदान देकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है।

खैरी-डकईपारा में हर वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती रही है। इस बार महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने एकजुट होकर प्रतिमा स्थापना और दुर्गा पूजा के आयोजन की जिम्मेदारी स्वयं संभाली है।

'दुर्गा पूजा महिला समिति' की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनवानी और सचिव अर्पणा मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि मातृशक्ति की आराधना का पर्व है। इसी भावना से गांव की महिलाओं ने सामूहिक निर्णय लिया कि इस वर्ष वे सब मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करेंगी और धूमधाम से पूजा का आयोजन करेंगी। इसके लिए महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि में से योगदान दिया है।

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि सेवा अनेक रूपों में की जा सकती है। इसी विचार के साथ वे एकत्र हुईं और गांव के धार्मिक आयोजन में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। उनके लिए यह आयोजन आस्था के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी बना है।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक मदद मिली है। इस सहायता के भरोसे वे इस बार नवरात्रि पर्व के आयोजन में अपना योगदान दे पा रही हैं। महिलाओं की यह पहल गांव की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ उनकी एकजुटता और सामूहिक सहभागिता को भी दर्शाती है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से दुर्घटना पीड़ितों को मिली त्वरित सहायता, तीन ...

इस घटना में जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सुविधा और जागरूक नागरिक की तत्परता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त...


thumb

किसान मधुसूदन ने खरीदी बैल जोड़ी और हिमांशु कर रहे हैं 10 एकड़ में रे...

जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, ...

ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी ...


thumb

जिला परिवहन कार्यालय अब नए भवन में संचालित

जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहू ने जानकारी दी है कि जिला परिवहन कार्यालय अब नव निर्मित कार्यालय (भवन) मे संचालित हो रहा है। यह कार्यालय ग्राम परसाभ...


thumb

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, छोटी-छोटी ख्...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर...