सेवा की कहानी : एक आजीविका से तीन व्यवसायों तकः सिंधु सिंह ने लिखी नई इबारत

Posted On:- 2026-10-13




आर्थिक आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई कहानी

बैकुण्ठपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़  राज्य में ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और बिहान अंतर्गत बने स्व सहायता समूह के सहयोग से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। इसी कड़ी में कोरिया जिले के ग्राम छिंदिया की श्रीमती सिंधु सिंह ने एक आजीविका पर निर्भर रहने वाली सामान्य ग्रामीण महिला से तीन आजीविका गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन करने वाली आत्मनिर्भर उद्यमी तक का प्रेरणादायक सफर तय किया है। अपने परिवार के साथ निरंतर मेहनत, बेहतर प्रबंधन और तीनों आजीविका गतिविधियों के सफल संचालन से एक घरेलू महिला के जीवन में सब कुछ बदल गया है।

पूर्व की स्थिति

सिंधु सिंह पहले एक सामान्य आर्थिक स्थिति वाले ग्रामीण परिवार से थीं। परिवार की आजीविका का मुख्य आधार केवल एक छोटी सी किराना दुकान थी। सीमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आय का एकमात्र स्रोत होने से परिवार की आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था। सिंधु के मन में हमेशा यह इच्छा रहती थी कि वे कुछ अतिरिक्त कार्य करके परिवार की आमदनी बढ़ाएं और आर्थिक रूप से मजबूत बनें।

बिहान बना माध्यम

सिंधु सिंह के जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत कुहू महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद हुई। उन्होंने समूह से नब्बे हजार रूपए का ऋण लेकर अपनी आजीविका गतिविधियों का विस्तार दिया। समूह से प्राप्त ऋण राशि का उपयोग कर सिंधु ने अपनी पूर्व से संचालित किराना दुकान के साथ बकरी पालन एवं सिलाई कार्य प्रारंभ किया। बकरी पालन से उन्हें अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिला, वहीं सिलाई कार्य के माध्यम से उन्होंने अपने कौशल को स्वरोजगार में बदल दिया। इस प्रकार एक ही आजीविका पर निर्भर रहने वाला परिवार अब तीन अलग-अलग आर्थिक गतिविधियों से आय अर्जित करने लगा।

मेहनत और सोच से बनी राह

सिंधु सिंह ने बताया कि आज उनकी वार्षिक आय लगभग दो से तीन लाख तक पहुंच गई है। आय के विभिन्न स्रोत विकसित होने से परिवार की आर्थिक सुरक्षा बढ़ी है तथा घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हुई है। पहले जहां सिंधु सिंह सीमित आय और आर्थिक कठिनाइयों के बीच जीवनयापन कर रही थीं, वहीं आज वे अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी हैं। स्वयं की आय अर्जित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार एवं समाज में उनकी पहचान एक मेहनती, आत्मनिर्भर एवं सफल महिला उद्यमी के रूप में स्थापित हुई है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आ...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से दुर्घटना पीड़ितों को मिली त्वरित सहायता, तीन ...

इस घटना में जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सुविधा और जागरूक नागरिक की तत्परता ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त...


thumb

किसान मधुसूदन ने खरीदी बैल जोड़ी और हिमांशु कर रहे हैं 10 एकड़ में रे...

जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन...


thumb

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, ...

ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी ...


thumb

जिला परिवहन कार्यालय अब नए भवन में संचालित

जिला परिवहन अधिकारी एम.एल.साहू ने जानकारी दी है कि जिला परिवहन कार्यालय अब नव निर्मित कार्यालय (भवन) मे संचालित हो रहा है। यह कार्यालय ग्राम परसाभ...


thumb

महतारी वंदन योजना से तबस्सुम निशा को मिला आर्थिक संबल, छोटी-छोटी ख्...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्रीमती तबस्सुम निशा बताती हैं कि पहले अपनी छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए भी उन्हें पति पर निर...