भिलाई (वीएनएस)। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सीसी रोड, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन और नाली निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
रिसाली के सभी 40 वार्डों में विकास को प्राथमिकता
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है। रिसाली नगर निगम के सभी 40 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिसाली के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी और क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
विकास और जनसुविधाओं का विस्तार हमारा संकल्प
विधायक चंद्राकर ने कहा कि सड़क, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन और नाली निर्माण जैसे कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और जल निकासी की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र की समृद्धि ही उनका संकल्प है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनिल देशमुख, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू सहित बड़ी भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोकभवन में विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ने मुलाकात की।
राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संपत्ति कर वसूली म...
राज्य शासन ने भिलाई के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से प्रथम चरण में नवंबर 2026 से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ क...
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में मंगलवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने के लिए मन...