राज्यपाल ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू की सराहना

Posted On:- 2026-10-14




रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोकभवन में विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ने मुलाकात की। ऑटिज्म से प्रभावित आकांक्षा लायंस इंस्टिटयूट ऑफ लर्निंग एंड एम्पावरमेंट रायपुर के इस 22 वर्षीय छात्र ने हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया है। राज्यपाल ने इभानन साहू की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की पहल की। 

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। 

राज्यपाल ने आकांक्षा लायंस इंस्टिटयूट ऑफ लर्निंग एंड एम्पावरमेंट रायपुर द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संस्था के शैक्षणिक कार्यो को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कम्प्यूटर प्रदान करने की बात कही। 

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन धबलिया, निदेशक डॉ. साधना नायक, प्राचार्य श्रीमती प्रतिष्ठा शुक्ला, एच.एफ.ओ. नित्यानंद जैसवाल, इभानन की माता श्रीमती तेजश्री साहू एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।



Related News
thumb

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं : राज...

राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।


thumb

समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संपत्ति कर वसूली म...


thumb

भिलाई में दौड़ेंगीं इलेक्ट्रिक बसें, निगम ने बनाए रूट चार्ट

राज्य शासन ने भिलाई के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से प्रथम चरण में नवंबर 2026 से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ क...


thumb

विधायक चंद्राकर ने रिसाली के अवधपुरी में 2 करोड़ के विकास कार्यों क...

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों...


thumb

लोभ से विचलित होती है आत्मा,मन पर नियंत्रण जरूरी : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में मंगलवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने के लिए मन...