समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश

Posted On:- 2026-10-14




भिलाई (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संपत्ति कर वसूली में तेजी लाने और राजस्व संग्रहण बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

आयुक्त ने वाहनों के संचालन एवं संधारण की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत पोल की सूची तैयार करने तथा स्ट्रीट लाइटों में आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण कर सुचारू प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मतदान केंद्रों की व्यवस्था सहित निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने, शहर के तालाबों की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों से संबंधित कार्यों में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

राज्यपाल ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू की सराहना

राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोकभवन में विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ने मुलाकात की।


thumb

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं : राज...

राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।


thumb

भिलाई में दौड़ेंगीं इलेक्ट्रिक बसें, निगम ने बनाए रूट चार्ट

राज्य शासन ने भिलाई के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से प्रथम चरण में नवंबर 2026 से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ क...


thumb

विधायक चंद्राकर ने रिसाली के अवधपुरी में 2 करोड़ के विकास कार्यों क...

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों...


thumb

लोभ से विचलित होती है आत्मा,मन पर नियंत्रण जरूरी : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में मंगलवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने के लिए मन...