भिलाई में दौड़ेंगीं इलेक्ट्रिक बसें, निगम ने बनाए रूट चार्ट

Posted On:- 2026-10-14




भिलाई (वीएनएस)। राज्य शासन ने भिलाई के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से प्रथम चरण में नवंबर 2026 से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए विभिन्न मार्गों का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को किफायती दरों पर सुरक्षित एवं सुविधाजनक यातायात सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रतिदिन आवागमन करने वाले नौकरीपेशा नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, श्रमिकों एवं अन्य यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से यातायात दबाव में कमी आने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए तैयार रूट चार्ट में दुर्ग, भिलाई, रायपुर एवं आसपास के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

इसके अंतर्गत दुर्ग बस स्टैंड से बेरला बस स्टैंड, दुर्ग रेलवे स्टेशन से गुण्डरदेही, दुर्ग रेलवे स्टेशन से चंदूलाल अस्पताल, दुर्ग बस स्टैंड से पावर हाउस बस स्टैंड, दुर्ग बस स्टैंड से साजा बस स्टैंड तथा दुर्ग बस स्टैंड से गंडई बस स्टैंड, दुर्ग रेलवे स्टेशन से पाटन, दुर्ग बस स्टैंड से उतई, दुर्ग रेलवे स्टेशन से रायपुर बस स्टैंड, दुर्ग रेलवे स्टेशन से माना एयरपोर्ट, दुर्ग रेलवे स्टेशन से नया रायपुर तथा दुर्ग रेलवे स्टेशन से उतई तक भी इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित करने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। इन मार्गों पर ई बस सेवा प्रारंभ होने से यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। 



Related News
thumb

राज्यपाल ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू की सराहना

राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोकभवन में विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ने मुलाकात की।


thumb

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं : राज...

राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।


thumb

समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संपत्ति कर वसूली म...


thumb

विधायक चंद्राकर ने रिसाली के अवधपुरी में 2 करोड़ के विकास कार्यों क...

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों...


thumb

लोभ से विचलित होती है आत्मा,मन पर नियंत्रण जरूरी : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में मंगलवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने के लिए मन...