सूरजपुर (वीएनएस)। महिला सशक्तिकरण केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सूरजपुर द्वारा भारत सरकार की ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा की छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर, सूरजपुर का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं को सेंटर की संरचना, कार्यप्रणाली, समाज में उसकी भूमिका और पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित योजनाओं - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला कोष, ’महिला हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098,आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।
इस दौरान बालिकाओं को शासकीय सेवाओं में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, विभिन्न पदों की कार्यप्रकृति तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में प्रशासनिक संस्थाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को अपने भविष्य के प्रति लक्ष्याभिमुख होने, स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर होने तथा विभिन्न व्यावसायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। बिटिया @Work अभियान बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की दक्षता एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा राजनांदगांव विक...
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के सोशल इनोवेशन एंड कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल एवं मुहिम फाउंडेशन द्वारा जनपद पंचायत लखनपुर के...
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला सरगुजा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों के स...
कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा गुरुवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेश...
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी...
कलेक्टर रेना जमील ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना के तहत ग्राम पंचायत समोली, जनपद पंचायत भैयाथान की तीन महिलाओं ...