डिजिटल सशक्तिकरण : सेवा सेतु पोर्टल से नागरिकों को मिल रहा त्वरित लाभ

Posted On:- 2026-10-30




कोरिया (वीएनएस)। शासकीय सेवाओं तक नागरिकों की पहुंच आसान बनाने में सेवा सेतु केंद्र मददगार साबित हो रहे हैं। कोरिया जिले के ग्राम खरवत निवासी पवन लाल की पुत्री दुर्गावती का अन्य पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से बनाया गया। इसी गांव के कृष्ण कुमार राजवाड़े ने भी अपनी पुत्री डिम्पल का आय प्रमाण पत्र सेवा सेतु केंद्र से बनवाया। स्थानीय स्तर पर प्रमाण पत्र बनने से दोनों परिवारों का काम आसान हुआ है।

ई-जिला प्रबंधक राकेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु व्यवस्था के अंतर्गत नागरिकों को सैकड़ों प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिले के सेवा सेतु केंद्र संचालकों और ऑपरेटरों को विभिन्न कार्यों तथा आवेदन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नागरिक अपने नजदीकी सेवा सेतु एवं अटल डिजिटल सेवा केंद्रों में जाकर उपलब्ध सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कार्य होने से लोगों को सुविधा मिल रही है और शासकीय सेवाओं के प्रति उनका विश्वास बढ़ रहा है।



Related News
thumb

तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना

राजस्व प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है।


thumb

दंतेवाड़ा जिले में एसएचवीआर एवं डब्लूयएएसएच विषय पर 750 शिक्षकों को...

दंतेवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर...



thumb

जगदलपुर नगर पालिक निगम का सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑ...

विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभ...



thumb

बहुउद्देशीय कर्मचारी,रसोइया के पद पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 4...

भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच...