दुर्ग (वीएनएस)। ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत कुल 15,279 आवासों में से 13,693 मकान पूरे हो चुके हैं।
इस तरह जिले में करीब 90 प्रतिशत आवास निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसी क्रम में जून माह से 30 अक्टूबर तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में 10 करोड़ 80 लाख से अधिक की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की गई है। इससे ग्रामीण परिवारों को मकान निर्माण के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता मिल रही है और पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है।
समय पर किस्त से निर्माण कार्यों को मिल रही गति
योजना के तहत आवास निर्माण के प्रत्येक चरण की जियो-टैगिंग एवं सत्यापन के बाद नियमानुसार अगली किस्त जारी की जा रही है। प्रथम किस्त से नींव एवं दीवारों का निर्माण, द्वितीय किस्त से छत ढलाई सहित आगे के निर्माण कार्यों तथा तृतीय किस्त से आवास को पूर्णता की ओर ले जाने में सहायता मिल रही है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी की जा रही है। जियो-टैगिंग एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर हितग्राहियों को नियमानुसार किस्तों का भुगतान किया जा रहा है। मैदानी अमले को हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मा...
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्...
भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...