निकाय चुनावों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली हेतु संशोधित समय-सारणी जारी

Posted On:- 2026-10-30




दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित संशोधित आदेश के तहत अब दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 03 नवम्बर 2026 को अपरान्ह 3 बजे तक तय की गई है। इसके पश्चात प्राप्त होने वाले दावों तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 06 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 14 (1), छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 32 (1) तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 8 (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है।



Related News
thumb

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष अभियान: जिले की आंगन...

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।


thumb

आपदा में जीवन बचाने के लिए तत्पर रहें जल मित्र : कलेक्टर अग्रवाल

बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।


thumb

युवा रत्न सम्मान के जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में आयुक्त नगर निगम न...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मा...


thumb

अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन

भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...


thumb

पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 90 प्रतिशत मकान बनकर तैयार

ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योज...