बिलासपुर (वीएनएस)। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न विभागीय संस्थाओं में साफ-सफाई, पौधरोपण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान में महिलाओं, बालिकाओं, स्व-सहायता समूहों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
अभियान के तहत सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सशक्तिकरण केंद्र, हब, पालन केंद्र, शक्ति सदन एवं सखी निवास सहित अन्य संस्थाओं में विशेष साफ-सफाई की गई। कार्यालयों में रिकॉर्ड एवं अभिलेखों को व्यवस्थित करने के साथ ही अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण किया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर एवं पंपलेट वितरित किए गए तथा पौधरोपण भी किया गया। अभियान में शासकीय प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। विशेष अभियान के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की हेल्पलाइन 1515, पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा सीपीग्राम्स (CPGRAMS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए ई-चौपाल के माध्यम से कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी मिशन शक्ति डैशबोर्ड पर दर्ज की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य विभागीय संस्थाओं में स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से संस्थाओं की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने का भी प्रयास किया गया।
बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मा...
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्...
भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...
ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योज...