दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से ’युवा रत्न सम्मान’ की स्थापना किया गया है।
इस कार्य में व्यक्तियों/संगठनों के योगदान को प्रोत्साहन करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से राज्य शाासन के इस क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदाय किया जाता है। ‘युवा रत्न सम्मान’ के लिए जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में बदलाव किया गया है। अपर कलेक्टर योगिता देवांगन के स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर आयुक्त नगर निगम दुर्ग लीना कोसम को महिला सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।
निर्धारित आदेश के अनुसार जिला स्तरीय निर्णायक मंडल के अध्यक्ष कलेक्टर दुर्ग होंगे। आयुक्त नगर निगम दुर्ग लीना कोसम महिला सदस्य, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण दुर्ग सदस्य सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन (माय भारत) दुर्ग तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दुर्ग सदस्य होंगे। समिति के सदस्य ’युवा रत्न सम्मान’ अंतर्गत सम्मान के क्षेत्र चयन की प्रक्रिया जिला स्तर पर निर्णायक मंडल एवं चयन प्रक्रिया उनकी शक्तियां व सम्मान की घोषणा का उल्लेख शासन द्वारा जारी युवा रत्न सम्मान मार्गदर्शिका में उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्...
भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...
ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योज...