आपदा में जीवन बचाने के लिए तत्पर रहें जल मित्र : कलेक्टर अग्रवाल

Posted On:- 2026-10-30




बिलासपुर (वीएनएस)। बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 50 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल एवं एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा के संचालक लक्ष्मी प्रसाद वर्मा उपस्थित थे।

कलेक्टर अग्रवाल ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय त्वरित निर्णय, सही तकनीक और समन्वित प्रयास लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का नियमित अभ्यास करें और जरूरत पड़ने पर पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्य में सहयोग दें। उन्होंने सुरक्षित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित जल मित्रों की उपलब्धता से आपात स्थितियों में तत्काल सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों से बचाव कार्यों और प्रशिक्षण के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने कौशल को अद्यतन बनाए रखने के लिए समय-समय पर रिफ्रेशर कोर्स आयोजित करने और जल मित्रों का व्हाट्सएप समूह बनाने का सुझाव दिया, ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ तथा बांध, नदी एवं तालाबों में डूबने की घटनाओं से बचाव के लिए 26 से 30 अक्टूबर तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं तहसीलों के कोटवारों, मछुआरों, गोताखोरों और कुशल तैराकों सहित 50 प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जल मित्रों की टीम तैयार कर राहत एवं बचाव व्यवस्था को मजबूत बनाना है।



Related News
thumb

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष अभियान: जिले की आंगन...

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के तहत आज जिले की 1955 संस्थाओं में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।


thumb

युवा रत्न सम्मान के जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में आयुक्त नगर निगम न...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मा...


thumb

निकाय चुनावों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली हेतु संशोधित समय-सारणी ...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की नगर पालिकाओं के आगामी आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के मद्देनजर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्...


thumb

अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन

भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 21 अ...


thumb

पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 90 प्रतिशत मकान बनकर तैयार

ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योज...