"चिन्हारी द गर्ल बैंड" की शानदार प्रस्तुति से गूंजा मेंडका डोबरा मैदान

Posted On:- 2026-11-03




'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर सजा राज्योत्सव

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में रायपुर के प्रसिद्ध ‘चिन्हारी द गर्ल बैंड’ की शानदार संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्योत्सव की इस वर्ष की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ को साकार करती बैंड की प्रस्तुति महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और युवतियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का प्रेरणादायक उदाहरण बनी।

चिन्हारी द गर्ल बैंड छत्तीसगढ़ का एकमात्र गर्ल बैंड है, जिसने अपनी संगीत प्रतिभा के दम पर प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। बैंड को राज्यपाल द्वारा स्वयं आमंत्रित कर रायपुर स्थित लोकभवन में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जा चुका है। इसके साथ ही बैंड लगातार पिछले दो वर्षों से रायपुर राज्योत्सव के मुख्य मंच पर भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दे रहा है।

बैंड की मुख्य गायिकाओं में मेघा बोस ताम्रकार और जयश्री नायर शामिल हैं। सलोनी ड्रम, रितु चंद्राकर एवं शीतल गिटार तथा सानिया की-बोर्ड पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं। वहीं नवोदित साहू साउंड इंजीनियर के रूप में बैंड को तकनीकी सहयोग प्रदान करते हैं।बैंड ने अपनी प्रस्तुति में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगीतों, सुआ गीत, करमा, ददरिया और लोकधुनों के साथ बॉलीवुड एवं क्षेत्रीय फ्यूजन गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत के अनूठे संगम ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन की ओर से चिन्हारी द गर्ल बैंड के सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैंड की प्रस्तुति ने राज्योत्सव के सांस्कृतिक आयोजन में चार चांद लगाने के साथ ही यह संदेश दिया कि अवसर और मंच मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही अपर कलेक्टर भरतराम धु्रव, एसडीएम मनीष बघेल, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर एवं डिप्टी कलेक्टर चंचल पैकरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।  



Related News
thumb

राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर

छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यापार परिसर में आयोजित राज्योत्सव में महिला एवं बाल वि...


thumb

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने रायपुर में निजी अस्पताल और पीपल वन का उद्...

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में 'आर्टेमिस शांति अस्पताल' का लोकार्पण किया तथा पर्यावरण संरक्...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम रही

तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का शानदार आयोजन नवा रायपुर में हो रहा है। मुख्यमंच से हो रहे शानदार प्रस्तुतिकरण के तो क्या ही कहने।


thumb

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का...


thumb

लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण करें : सचिव मुकेश कुमार

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।


thumb

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का कि...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित 50 सीटर मेडिकल क...