दीपावली से पहले खाद्य व औषधि प्रशासन की सख्ती, मिठाई दुकानों और होटलों का सघन निरीक्षण

Posted On:- 2026-11-03




एमसीबी (वीएनएस)। दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। नियंत्रक दीपक अग्रवाल के निर्देश तथा कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम द्वारा मिठाई दुकानों, होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। 

इसी क्रम में 02 नवंबर को मनेन्द्रगढ़ शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों एवं निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्माण प्रक्रिया की जांच की गई। इस दौरान मिठाई विक्रेताओं को बाहर से खोवा खरीदते समय पक्का बिल लेने तथा घटिया गुणवत्ता वाली मिठाइयों की खरीदी से बचने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान हजारी होटल से खोवा तथा प्राप्त शिकायत के आधार पर पैराडाइज फूड पॉइंट से मिक्स्ड ग्रेवी मसाला का नमूना संकलित किया गया। दोनों नमूनों को गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा नागरिकों से खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और मिलावट की शिकायत विभाग को करने की अपील की है।



Related News
thumb

राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर

छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यापार परिसर में आयोजित राज्योत्सव में महिला एवं बाल वि...


thumb

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने रायपुर में निजी अस्पताल और पीपल वन का उद्...

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में 'आर्टेमिस शांति अस्पताल' का लोकार्पण किया तथा पर्यावरण संरक्...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम रही

तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का शानदार आयोजन नवा रायपुर में हो रहा है। मुख्यमंच से हो रहे शानदार प्रस्तुतिकरण के तो क्या ही कहने।


thumb

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का...


thumb

लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण करें : सचिव मुकेश कुमार

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।


thumb

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का कि...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित 50 सीटर मेडिकल क...