राज्योत्सव में जल शुद्धिकरण संयंत्र की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, विधायक रेणुका सिंह ने किया अवलोकन

Posted On:- 2026-11-03




एमसीबी (वीएनएस)। मनेन्द्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगाई गई जल शुद्धिकरण संयंत्र की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीकों से पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल संरक्षण और जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों की जानकारी दी गई।

प्रदर्शनी में जल शुद्धिकरण के विभिन्न चरणों और फिल्ट्रेशन तकनीक को सरल तरीके से समझाया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों तक नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों को पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने, जल जनित बीमारियों से बचाव और पानी के सदुपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया।

भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जल शुद्धिकरण संयंत्र की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार ने उन्हें संयंत्र की तकनीक, जल जीवन मिशन की प्रगति एवं विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्योत्सव में लगी इस प्रदर्शनी ने लोगों को जल शुद्धिकरण की तकनीक से परिचित कराने के साथ स्वच्छ पेयजल और जल संरक्षण का संदेश दिया।



Related News
thumb

राज्योत्सव में महिला सशक्तिकरण और सुपोषित बचपन की प्रेरक तस्वीर

छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यापार परिसर में आयोजित राज्योत्सव में महिला एवं बाल वि...


thumb

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने रायपुर में निजी अस्पताल और पीपल वन का उद्...

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में 'आर्टेमिस शांति अस्पताल' का लोकार्पण किया तथा पर्यावरण संरक्...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम रही

तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का शानदार आयोजन नवा रायपुर में हो रहा है। मुख्यमंच से हो रहे शानदार प्रस्तुतिकरण के तो क्या ही कहने।


thumb

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का...


thumb

लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण करें : सचिव मुकेश कुमार

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।


thumb

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का कि...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित 50 सीटर मेडिकल क...