’अवैध रेत परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, एक मिनी हाईवा और चार ट्रैक्टर जब्त’

Posted On:- 2026-11-05




’खनिज विभाग और यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, बिना पारपत्र रेत परिवहन करते मिले वाहन’

कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने बैकुंठपुर तहसील क्षेत्र में बिना पारपत्र रेत का परिवहन करते पाए गए एक मिनी हाईवा और चार ट्रैक्टर जब्त किए।

खनिज अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पांचों वाहनों में बिना वैध पारपत्र के रेत परिवहन किया जाना पाया गया। जब्त वाहनों को अभिरक्षा में सिटी कोतवाली थाना बैकुंठपुर में रखा गया है।

जब्त वाहनों में पंकज पांडे का मिनी हाईवा क्रमांक सीजी 16 सीएच 4388, विश्वनाथ राजवाड़े का फार्म ट्रैक्टर, अशोक जायसवाल का सोनालिका ट्रैक्टर, पंकज जायसवाल का पावर ट्रैक ट्रैक्टर तथा सोमरसाय का सोनालिका ट्रैक्टर शामिल हैं।

विभाग के अनुसार, संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रकरणों में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खनिज अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध निगरानी तथा कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



Related News
thumb

तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना

राजस्व प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है।


thumb

दंतेवाड़ा जिले में एसएचवीआर एवं डब्लूयएएसएच विषय पर 750 शिक्षकों को...

दंतेवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर...



thumb

जगदलपुर नगर पालिक निगम का सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑ...

विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभ...



thumb

बहुउद्देशीय कर्मचारी,रसोइया के पद पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 4...

भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच...