’125 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरत के अनुसार मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण’

Posted On:- 2026-11-05




’कलेक्टर के निर्देशन में जिला स्तरीय आकलन शिविर आयोजित, मेडिकल बोर्ड ने बनाए दिव्यांगता प्रमाणपत्र’

कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशन में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 4 नवंबर को मानस भवन, बैकुंठपुर में जिला स्तरीय आकलन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बैकुंठपुर विकासखंड के 92 और सोनहत के 33 सहित कुल 125 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकताओं का आकलन किया गया।

जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुदिव्यांगता संबंधी जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए गए। शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से बच्चों को शिविर तक लाया गया।

शिविर में एलिमको, कानपुर की टीम ने सहायक उपकरणों के लिए बैकुंठपुर के 31 और सोनहत के 6 सहित कुल 37 बच्चों का आकलन किया। पात्र बच्चों को शासन की स्वीकृति एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। चिह्नित बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपकरण प्रदान करने के लिए आगामी समय में वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से शिविर में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा, एडीपीओ, जिला मिशन समन्वयक, बैकुंठपुर एवं सोनहत के विकासखंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी उपस्थित रहे। आयोजन में स्पेशल एजुकेटर पुष्पा ठाकुर, बीआरपी सरिता सोनी एवं जूदिका किंडो, एपीसी गौरीशंकर एड़े तथा शैक्षिक समन्वयकों ने सहयोग दिया।



Related News
thumb

तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना

राजस्व प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है।


thumb

दंतेवाड़ा जिले में एसएचवीआर एवं डब्लूयएएसएच विषय पर 750 शिक्षकों को...

दंतेवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर...



thumb

जगदलपुर नगर पालिक निगम का सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑ...

विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभ...



thumb

बहुउद्देशीय कर्मचारी,रसोइया के पद पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 4...

भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच...