’श्रमिकों की स्वप्रेरणा से नवाचार के साथ मना रोजगार सह आवास दिवस’

Posted On:- 2026-11-10




’ग्राम पंचायत के विकास के लिए बनने वाली आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा’

कोरिया (वीएनएस)। विकसित भारत जीरामजी योजना के प्रावधानों के अनुरूप ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी से रोजगार सह आवास दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। विगत सात तारीख को ग्राम पंचायतों में चावल उत्सव के साथ आयोजित किए जाने वाले रोजगार सह आवास दिवस में विभिन्न विषयों पर श्रमिकों के साथ चर्चा हुई और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विषय ग्राम पंचायत प्लान पर भी श्रमिकों ने अपने सुझाव और वंचित  वर्ग की सहभागिता पर बात की। 

कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देशन में ग्राम पंचायतों में आयोजित रोजगार सह आवास दिवस पर ग्राम पंचायतों में नवाचार के माध्यम से ग्रामीण विकास की दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं को त्योहार के बाद तेज गति से आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा व संबंधित कार्यवाही पर निर्णय लिए गए।

’वीजीपीपी निर्माण के लिए सहभागिता’

रोजगार सह आवास दिवस पर आगामी वर्षों के लिए विकसित भारत जीरामजी योजनांतर्गत विकसित ग्राम पंचायत के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए विस्तार से बात की गई। सभी वर्गों की सहभागिता से ग्राम पंचायतों में विकास के कार्य लिए जाने तथा प्रत्येक कार्य को चयनित करते समय तकनीकी का उपयोग करने पर भी सभी को अवगत कराया गया।

’क्यूआर कोड से पारदर्शिता’

पूरे प्रदेश के तर्ज पर जिले में ग्राम पंचायतों के सभी कार्यों की जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से जनजन तक ले जाने के नवाचार पर भी बात की गई। आयोजन में शामिल प्रत्येक श्रमिक को इसके प्रत्यक्ष लाभ और इससे ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की पारदर्शिता से अवगत कराने पर चर्चा की गई। यह एक एैसा माध्यम है जिससे जुड़कर अब हर ग्रामीण अपने गांव की गतिविधि को जान सकता है। इसके अधिक से अधिक प्रचार के माध्यम से योजना के बारे में अधिकाधिक जागृति लाने का कार्य किया गया।

’आजीविका डबरी निर्माण के लिए प्रस्तावों पर बात’

ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों केा जलसंरक्षण के साथ आजीविका की गतिविधियों के लिए डबरी निर्माण की उपयोगिता पर जानकारी प्रदान की गई और इच्छुक परिवारों के भूमि पर डबरी निर्माण के लिए हितग्राहियों को सूचीबद्ध किया गया। जिला पंचायत सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने बताया कि आगामी समय में सभी मांगों पर तकनीकी जांच उपरांत ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को डबरी निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाएंगे।



Related News
thumb

तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना

राजस्व प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है।


thumb

दंतेवाड़ा जिले में एसएचवीआर एवं डब्लूयएएसएच विषय पर 750 शिक्षकों को...

दंतेवाड़ा जिले के शासकीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर...



thumb

जगदलपुर नगर पालिक निगम का सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑ...

विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभ...



thumb

बहुउद्देशीय कर्मचारी,रसोइया के पद पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 4...

भारत शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोइया के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच...