बिलासपुर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 45, शहीद हेमू कॉलानी नगर में होने वाले उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर द्वारा आदेश जारी कर रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन 1994 के नियम 14 के प्रावधानों के तहत यह नियुक्ति की गई है। वार्ड क्रमांक 45 में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार आकाश गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार संबंधित निकाय के निर्वाचन की प्रक्रिया समयावधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने ई.बस में सवार होकर नेहरू नगर चौंक, सूर्या माल, शंकराचार्य कालेज, धमधा रोड, ग्रीन चौंक, दुर्ग रेल्वे स्टेशन, दुर्ग ब...
नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 श्याम नगर, बोरसी में बिल्डरों द्वारा नवनिर्मित मकानों के सामने कराए जा रहे नाली निर्माण को लेकर रहवासिय...
विभिन्न माध्यमों से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बिलासपुर के कार्यालय से जारी बताकर एक पत्र प्रसारित किया जा रहा है। पत्र में ग्राम लगरा निवासी दुर्...
महाराणा प्रताप गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार 23 नवंबर को नामांकन पत्रों...
प्रभारी सचिव ने सभी केन्द्रों में तौल मशीनों की नियमित जांच और कैमरा, छाया, पेयजल तथा शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ...