रबी सीजन में धान की फसल और भूजल संरक्षण संबंधी प्रसारित पत्र फर्जी

Posted On:- 2026-11-19




एसडीएम बिलासपुर ने किया खंडन

बिलासपुर (वीएनएस)। विभिन्न माध्यमों से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बिलासपुर के कार्यालय से जारी बताकर एक पत्र प्रसारित किया जा रहा है। पत्र में ग्राम लगरा निवासी  दुर्गा पटेल को रबी सीजन में धान की फसल नहीं लगाने तथा भूजल संरक्षण के संबंध में निर्देश दिए जाने का उल्लेख है।     बिलासपुर एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं किया गया है। पत्र में किए गए हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। शासन स्तर से रबी सीजन में धान की फसल लगाने या भूजल संरक्षण के संबंध में किसी किसान के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। एसडीएम ने प्रसारित पत्र को पूर्णतः फर्जी बताते हुए उसका खंडन किया है। आम जनता से अपील की है कि ऐसे अप्रमाणित पत्रों पर विश्वास न करें और उन्हें आगे प्रसारित करने से बचें।



Related News
thumb

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने ई.बस में सवार होकर नेहरू नगर चौंक, सूर्या माल, शंकराचार्य कालेज, धमधा रोड, ग्रीन चौंक, दुर्ग रेल्वे स्टेशन, दुर्ग ब...


thumb

11 माह से नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन, बुजुर्ग ने कलेक्टर से लगा...

नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 श्याम नगर, बोरसी में बिल्डरों द्वारा नवनिर्मित मकानों के सामने कराए जा रहे नाली निर्माण को लेकर रहवासिय...


thumb

सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

महाराणा प्रताप गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार 23 नवंबर को नामांकन पत्रों...


thumb

चेकलिस्ट लेकर धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचे प्रभारी सचिव

प्रभारी सचिव ने सभी केन्द्रों में तौल मशीनों की नियमित जांच और कैमरा, छाया, पेयजल तथा शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ...


thumb

निगम के वार्ड 45 में उपचुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑ...

नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 45, शहीद हेमू कॉलानी नगर में होने वाले उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर द्वार...