चेकलिस्ट लेकर धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचे प्रभारी सचिव

Posted On:- 2026-11-19




मस्तूरी के चार केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाएं

बिलासपुर (वीएनएस)। धान खरीदी के शुरुआती दौर में अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव  मनोज कुमार पिंगुआ ने मस्तूरी विकासखंड के चार धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। चेकलिस्ट के साथ पहुंचे  पिंगुआ ने किरारी, टिकारी, मल्हार और धुर्वाकारी केन्द्रों में खरीदी की तैयारियां और व्यवस्थाएं मौके पर परखीं। कलेक्टर  संजय अग्रवाल भी उनके साथ थे। प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष जताते हुए उन्होंने किसानों से चर्चा कर सुझाव लिए।

किरारी केन्द्र में  पिंगुआ ने किसान  जनकराम साहू के धान की तौल कराई और नमी मापने की प्रक्रिया देखी।  साहू करीब 10 क्विंटल धान लेकर पहुंचे थे। उनके पास 47 डिसमिल कृषि भूमि है और उन्होंने पिछले वर्ष भी लगभग इतनी ही मात्रा में धान बेचा था। आज केन्द्र में धान बेचने पहुंचे वे अकेले किसान थे। समिति में 1,166 किसान पंजीकृत हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अब तक करीब 2 प्रतिशत कटाई हुई है। सरना धान का रकबा अधिक होने से केन्द्रों में अभी कम आवक है; दिसंबर के प्रथम सप्ताह से आवक बढ़ने की संभावना है।

प्रभारी सचिव ने सभी केन्द्रों में तौल मशीनों की नियमित जांच और कैमरा, छाया, पेयजल तथा शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई नियमित रखने और किरारी समिति के जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई करने को कहा।  पिंगुआ ने धान की समुचित स्टैकिंग पर जोर देते हुए बताया कि इस बार डीओ प्रक्रिया खरीदी समाप्त होने के बाद, 15 जनवरी के पश्चात होगी। सुव्यवस्थित स्टैकिंग से भौतिक सत्यापन में सुविधा होगी।

किसानों ने बताया कि खरीदी के दूसरे दिन ही भुगतान मिलने से उन्हें राहत मिल रही है। शासन के इस फैसले की भी उन्होंने सराहना की कि 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी 21 क्विंटल तक की आदान सहायता मिलेगी। शुरुआती दौर में छोटे किसानों से धान खरीदा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में करीब 500 किसानों ने 13,500 क्विंटल धान बेचा है, जिसका मूल्य लगभग 4.25 करोड़ रुपये है।निरीक्षण के दौरान खाद्य नियंत्रक  अमृत कुजूर, सहकारी बैंक के सीईओ  प्रभात मिश्रा, एसडीएम  बजरंग वर्मा, नोडल अधिकारी  आशीष दुबे और जिला विपणन अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने ई.बस में सवार होकर नेहरू नगर चौंक, सूर्या माल, शंकराचार्य कालेज, धमधा रोड, ग्रीन चौंक, दुर्ग रेल्वे स्टेशन, दुर्ग ब...


thumb

11 माह से नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन, बुजुर्ग ने कलेक्टर से लगा...

नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 श्याम नगर, बोरसी में बिल्डरों द्वारा नवनिर्मित मकानों के सामने कराए जा रहे नाली निर्माण को लेकर रहवासिय...


thumb

रबी सीजन में धान की फसल और भूजल संरक्षण संबंधी प्रसारित पत्र फर्जी

विभिन्न माध्यमों से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बिलासपुर के कार्यालय से जारी बताकर एक पत्र प्रसारित किया जा रहा है। पत्र में ग्राम लगरा निवासी दुर्...


thumb

सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

महाराणा प्रताप गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार 23 नवंबर को नामांकन पत्रों...


thumb

निगम के वार्ड 45 में उपचुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑ...

नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 45, शहीद हेमू कॉलानी नगर में होने वाले उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर द्वार...