अहंकार से नुकसान होता है कांग्रेस मानती नहीं है

Posted On:- 2026-11-25




सुनील दास


अहंकार से नुकसान ही होता है क्योंकि अहंकार के कारण आदमी हो या राजनीतिक दल उसे हकीकत का पता नहीं चलता है।अहंकार उसे बड़ा न होने पर भी बड़ा होने का भ्रम पैदा करता रहता है। टकराव की स्थिति बनाता है।टकराव से नुकसान ही होता है।आपसी समझबूझ से जो बात बन सकती है,अहंकार के कारण वह बात बिगड़ जाती है और दोनों पक्ष खुद को बड़ा मानकर दूसरे पक्ष को छोटा बताने का प्रयास करने लग जाते हैं। बड़ा होने के कारण दोनों बड़ा हिस्सा चाहते है। यूपी में सपा व कांग्रेस के बीच यही चल रहा है।कांग्रेस हकीकत में यूपी में बड़ी राजनीतिक पार्टी नहीं रह गई है।उसे चुनाव में दो प्रतिशत वोट मिले हैं।वह पिछले विधानसभा चुनाव में जितनी सीटों पर लड़ी थी,उसमें से दो सीटें जीती थीं।चार पर दूसरे नंबर पर रहीं थी और २०सीटों पर कुछ हजार वोट मिले  थे।यह हकीकत है और इसे भूलकर कांग्रेस ने पहले १८१ सीटों की सूची सपा को सौंपी थी.उसके बाद चर्चा रही कि १२६ सीटों की सूची सपा को सौंपी गई है।सपा कांग्रेस को इतनी ज्यादा सीटें देने के पक्ष में शुरू से नहीं है।
कांग्रेस का मानना है उसे २७ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीटें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीती गई सीटों के हिसाब से मिलनी चाहिए।कांग्रेस लोकसभा में कुछ सीटों पर जीत को अपनी जीत मानती है यानी कि लोगों ने कांग्रेस को वोट देकर जिताया है। जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मानना है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जितनी सीटें जीती हैं,वह सपा के कारण जीती हैं। कांग्रेस अकेले चुनाव ल़ड़ती तो इतनी सीेेटें नहीं जीत पातीं।सपा चाहती है कि कांग्रेस को यूपी मे अपनी स्थिति को देखते हुए ज्यादा सीटें चुनाव लड़ने के लिए नहीं मांगना चाहिए।उसे तो उतनी ही सीटों पर खुश रहना चाहिए जितनी सीटें सपा उनको खुशी खुशी दे रही हैं। सपा यूपी में बड़े भाई की भूमिका में तो रहना ही चाहती है,साथ ही वह यह भी चाहती है कि बड़े भाई के नाते वह जो फैसला करे उसे कांग्रेस को मानना चाहिए।
बताया जाता है कि अखिलेश जब दिल्ली गए थे तो वह राहुल गांधी से यूपी में सीट बंटवारे पर बात करना चाहते थे,उन्होंंने बात भी तो राहुल गांधी ने उनसे कह दिया था कि कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर बात करने के लिए समिति गठित कर दी है,आपको समिति से बात करनी चाहिए।बताया जाता है कि यह बात अखिलेश को बुरी लगी कि वह राहुल गांधी के साथ मिलकर सीटों पर बात करना चाहते थे और राहुल गांधी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।इस पर अखिलेश ने यूपी लौटकर सपा की समिति गठित की और दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर पहले दौर की बैठक हुई तो उसमें सपा की तरफ से महासचिव रामगोपाल यादव ने कांग्रेस को २६ सीटें आफर की और पांच सीटों पर सपा के प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी गई।
यह राहुल गांधी के अखिलेश से सीटों पर बात न करने का परिणाम माना जा रहा है। राहुल गांधी व अखिलेश के बीच बात होती तो सीटों की संख्या कुछ बढ़ सकती थी लेकिन जब समितियों के बीच बात हो रही है तो समितियां तो जीती व हारी सीटों पर बात करके फैसला करेंगी और वही हुआ है. कांग्रेस ने पिछली बार जितनी सीटों पर चुनाव लड़ा था,उतनी सीटों का आफर कर दिया गया है। यानी कांग्रेस ने अखिलेश के इगो को हर्ट किया तो बदले में सपा ने कांग्रेस के इगो को हर्ट कर जवाब दे दिया है कि बड़े भाई हम है तो हम ही फैसला करेंगे और तुम छोटे भाई हो ताे मांगो मत हम जो दे रहे हैं, वही काफी हैं। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें सहारनपुर और बेहट सीटें भी शामिल हैं। 
समाजवादी पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। 
 बातचीत के दो दौर के बाद, सपा ने कांग्रेस को उन सीटों में से 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, जिन्हें कांग्रेस ने प्राथमिकता दी थी। हालाँकि, गठबंधन की पूरी रूपरेखा अभी तय होनी बाकी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे और बातचीत करने की बात कही है। उनका तर्क है कि सीटों का बंटवारा केवल निर्वाचन क्षेत्रों के विभाजन के आधार पर नहीं, बल्कि चुनावी संभावनाओं और जनता की उम्मीदों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ेगी, उनकी पार्टी कांग्रेस के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर सकती है।अभी कांग्रेस सपा के बीच सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। यह तो दोनों तरफ से झुकने व झुकाने का खेल है, दोनों एक दूसरे को झुकाने का प्रयास आखिरी तक करेंगे।कांग्रेस की कोशिश है कि उसे पिछली बार से ज्यादा सीटें चुनाव लड़ने के लिए मिलनी चाहिए।वही अखिलेश यादव का मानना है कि कांग्रेस को ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की जगह उतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए जितनी सीटों पर वह जीत सकती हैं।



Related News
thumb

विपक्ष का कमजोर होना,एक मौका तो है सरकार के लिए

विपक्ष कमजोर होता है तो उसका फायदा सत्तारूढ़ दल उठाता ही है। वह ऐसे मौके पर अपना वह काम सबसे पहले कर लेना चाहता है जो विपक्ष के मजबूत होने पर नहीं ...


thumb

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन,समझदारी का परिणाम

राजनीतिक दलों के गठबंधन राजनीतिक समझदारी का परिणाम होती है। जब दो दलों को यह समझ आता है कि हम अकेले चुनाव जीत नहीं सकते हैं,अकेले चुनाव लड़ने का म...


thumb

हकीकत यही है कि बदलाव जनता करती है

किसी प्रदेश में सत्ता कई स्तरों पर रहती है और हर जगह सत्ता में कौन रहेगा या कौन नहीं रहेगा इसका फैसला तय समय पर प्रदेश की जनता करती है।हर स्तर पर र...


thumb

क्या नहीं किया और क्या करना है,बता तो दिया

परिवार के मुखिया को परिवार के हर सदस्य का ख्याल रखना पड़ता है।सभी के सुख दुख का उसे पता रहता है जब मौका आता है तो उसके सुख दुख की बात भी वह करता है...


thumb

जो संख्या में ज्यादा होते हैं,वही बचे रहते हैं

किसी भी देश का वक्त व नेतृत्व बदलता है तो उसके साथ देश की सोच भी बदलती है।कई बार ऐसा भी होता है कि पुराने समय में ,पुराना नेतृत्व जिसे देश के लिए ...