विपक्ष कमजोर होता है तो उसका फायदा सत्तारूढ़ दल उठाता ही है। वह ऐसे मौके पर अपना वह काम सबसे पहले कर लेना चाहता है जो विपक्ष के मजबूत होने पर नहीं हाे सका है या हो ही नहीं सकता।यही वजह है वर्तमान में विपक्ष के बिखराव का सरकार फिर एक बार फायदा उठाने के लिए संसद का विशेष सत्र ३० नवंबर का बुलाया।संसद के विशेष सत्र को बुलाया ही इसलिए गया है कि जो काम पिछले संसद सत्र में नही हुआ था,जिसके लिए संसद सत्र काे स्थगित नहीं किया गया था। इस दौरान विपक्ष में बिखराव बढ़ा है तथा जो लोग पिछली बार विरोध में थे, उनके सुर भी बदले हैं।यही वजह है कि मोदी कैबिनेट ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक में संशोधनों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है, जिससे अधिकतम सीटें 850 हो सकती हैं।
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की संक्षिप्त बैठक बुलाई है। इस बैठक में 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन विधेयक दोबारा पेश किए जाने की चर्चा है, ताकि 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू हो सके।
30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक में जरूरी सरकारी काम-काज निपटाने का जिक्र है। यानी प्रस्तावित शेड्यूल के हिसाब से लोकसभा अधिकतम 4 दिन और राज्यसभा 2 दिन चल सकती है।इस दौरान मोदी सरकार वह काम इस बार आसानी से कर सकती है जो काम वह संसद के पिछले सत्र में नहीं कर सकी थी।पिछले संसद से अब तक देश में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं, विपक्ष का बिखराव बढ़ा है, कांग्रेस ने कई आयोजन के जरिए विपक्ष को अपने साथ जोड़े रखने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाई है। क्योंकि विपक्ष के जो मजबूत नेता थे वह कमजोर हो गए हैं।कई क्षेत्रीय दलों में हुई टूट, पालाबदल और नए गठबंधनों ने विपक्ष की ताकत कम हुई है और एनडीए का संख्याबल बढ़ा है।
संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए एनडीए को दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। 540 सदस्यों वाली लोकसभा में 320 सांसदों वाले एनडीए को पूर्ण उपस्थिति में 40 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी। यह आंकड़ा डीएमके, वाईएसआरसीपी और एनसीपी शरद पवार के समर्थन या सपा के वोटिंग से दूर रहने पर निर्भर करेगा।बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सामने एक नई संख्यात्मक चुनौती खड़ी हो गई है। संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र के दौरान, सरकार परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को फिर से पेश करने की योजना बना रही है, जिसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। लोकसभा में सत्ताधारी गठबंधन के पास लगभग 320 सांसद हैं, इस सत्र में एनडीए का लक्ष्य 360 वोटों का जुगाड़ करना है तो इस का एक तरीका यह हो सकता है कि उसे डीएमके के 22 सांसदों, एऩसीपी (शरदचंद्र पवार) के 8 सांसदों, वायएसआरसीपी के 4 सांसदों और 6 निर्दलीय या छोटी पार्टियों के सदस्यों का समर्थन मिल जाए। इन सबको मिलाकर, एऩडीए की मौजूदा 320 की संख्या में 40 प्लस हो जाएंगे।एक दूसरा तरीका यह हो सकता है कि अगर समाजवादी पार्टी के 37 सांसद वोटिंग से दूर रहते हैं यानी वोट नहीं करते हैं, तो ऐसी स्थिति में, सदन में मौजूद और वोट देने वाले सदस्यों की संख्या 540 से घटकर 503 रह जाएगी, जिससे दो-तिहाई बहुमत के लिए जरूरी वोटों की संख्या 336 हो जाएगी। एनडीए के पास पहले से ही 320 सांसद हैं, इसलिए सरकार को 16 और वोटों की जरूरत होगी। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के 8 सांसदों, वायएसआरसीपी के 4 सांसदों और 4 निर्दलीय सदस्यों का समर्थन मिलने पर कुल संख्या 336 तक पहुंच जाएगी।
सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है तो इससे समझा जा सकता है कि सरकार को संसद में जो भी बिल पारित कराने हैं, उसके लिए उसने विपक्ष के सहयोग करने वाले दलों से बात कर ली है और उनसे आश्वासन मिल गया है कि सरकार अगर उनके मुताबिक बिल में बदलाव करती है वह सहयोग करेंगे।यही वजह है सरकार ने इस बार से परिसीमन बिल में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।कई विपक्षी दल खुलकर सरकार का समर्थन करते हुए नहीं दिखना चाहेंगे तो वह सरकार का सहयोग संसद में अनुपस्थित रहकर कर सकते हैं।सरकार ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बिल पारित कराने के लिए संख्या बल का जुगाड़ कर लिया है, इससे उम्मीद की जा सकती है कि वह जो काम पिछले सत्र में नहीं कर पाई थी,इस विशेष में वह आसानी से कर लेगी।
राजनीतिक दलों के गठबंधन राजनीतिक समझदारी का परिणाम होती है। जब दो दलों को यह समझ आता है कि हम अकेले चुनाव जीत नहीं सकते हैं,अकेले चुनाव लड़ने का म...
अहंकार से नुकसान ही होता है क्योंकि अहंकार के कारण आदमी हो या राजनीतिक दल उसे हकीकत का पता नहीं चलता है।अहंकार उसे बड़ा न होने पर भी बड़ा होने का भ...
किसी प्रदेश में सत्ता कई स्तरों पर रहती है और हर जगह सत्ता में कौन रहेगा या कौन नहीं रहेगा इसका फैसला तय समय पर प्रदेश की जनता करती है।हर स्तर पर र...
परिवार के मुखिया को परिवार के हर सदस्य का ख्याल रखना पड़ता है।सभी के सुख दुख का उसे पता रहता है जब मौका आता है तो उसके सुख दुख की बात भी वह करता है...
किसी भी देश का वक्त व नेतृत्व बदलता है तो उसके साथ देश की सोच भी बदलती है।कई बार ऐसा भी होता है कि पुराने समय में ,पुराना नेतृत्व जिसे देश के लिए ...