पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन,समझदारी का परिणाम

Posted On:- 2026-11-26




सुनील दास


राजनीतिक दलों के गठबंधन राजनीतिक समझदारी का परिणाम होती है। जब दो दलों को यह समझ आता है कि हम अकेले चुनाव जीत नहीं सकते हैं,अकेले चुनाव लड़ने का मतलब है चुनाव हारना और राजनीतिक रूप से नुकसान तो जो गठबंधन होता है वह लंबे समय तक चलता है।यह फायदे का गठबंधन होता है,इसमें दोनों राजनीतिक दलों को फायदा होता है यानी दोनों साथ चुनाव लड़ते हैं तो राज्य में उनकी ताकत बढ़ती है और उनके सत्ता में आने का संभावना बढ़ती है।दोनों राजनीतिक दलों के बीच बड़े छोटे का कोई टकराव नहीं होता है, दोनों अपनी राजनीतिक ताकत को बखूबी जानते हैं,जो छोटा वह खुद को राज्य में छोटा मान लेता है और एक खुद को छोटा मान लेता है तो दूसरे को खुद को बड़ा बताने की जरूरत नहीं रहती है।
पंजाब के भाजपा व शिरोमणि अकाली दल  के बीच फिर से एक बार गठबंधन हो गया है तो यह इसी बात का संकेत है कि दोनों को ६ साल बाद सही यह बात समझ आ गई है कि दोनों अकेले पंजाब में ताकत नहीं बन सकते,चुनाव जीत नहीं सकते,सरकार नहीं बना सकते। दोनों के बीच सीटों को लेकर भी कोई मतभेद नहीं है। कोई तनाव नहीं है, कोई इगो की समस्या नहीं है।भाजपा ने खुद को छोटा भाई मान लिया है और शिरोमणि अकाली दल को बड़ा भाई मान लिया है और यह घोषणा तक कर दी है कि गठबंधन चुनाव जीतता है तो सीएम शिरोमणि अकाली दल का होगा।वहीं कांग्रेस में यह राजनीतिक समझदारी यूपी कांग्रेस को दिखानी थी लेकिन कांग्रेस ने भाजपा की तरह राजनीतिक समझदारी नहीं दिखाई उसी का परिणाम है तो सीटों को लेकर सपा व कांग्रेस के बीच विवाद शुरू हो गया है।कांग्रेस ने बिहार में भी ऐसी समझदारी नहीं दिखाई थी और परिणाम बिहार चुनाव में कांग्रेस वाला गठबंधन चुनाव हारा था।
भाजपा और अकाली दल के अकाली दल के साथ आने से दोनों को फायदा यह है कि भाजपा को जहां पंजाब की स्थानीय सामाजिक संरचना में अधिक व्यापक पहुंच मिल सकती है। दूसरी ओर अकाली दल के लिए यह गठबंधन राजनीतिक पुनर्जीवन का मौका है। यह सच है कभी पंजाब की  राजनीति की निर्णायक शक्ति रहे अकाली दल का जनाधार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से कमजोर हुआ है।पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल का छह वर्ष बाद फिर साथ आना केवल दो राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन की वापसी नहीं है, बल्कि यह पंजाब के बदलते राजनीतिक समीकरणों का संकेत है, इससे पंजाब के राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। यह गठबंधन 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार के सामने एक मजबूत चुनौती पेश करेगा ही साथ ही विपक्ष कांग्रेस की जीत की संभावना भी कम करेगा। पंजाब में अब मुकाबला पहले की तुलना में अधिक रोचक, प्रतिस्पर्धी और त्रिकोणीय होगा। 
2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर पंजाब में सरकार बनाई थी। दूसरी ओर अकाली दल तीन और भाजपा केवल दो सीटों तक सिमट गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा व अकाली दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। कांग्रेस ने सात, आम आदमी पार्टी ने तीन और अकाली दल ने एक सीट जीती, जबकि भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी। हालांकि भाजपा का मत प्रतिशत करीब 18.6 प्रतिशत रहा और अकाली दल को भी लगभग 13.5 प्रतिशत वोट मिले। इससे साफ है कि दोनों दलों के पास अलग-अलग पर्याप्त राजनीतिक आधार है, लेकिन अलग-अलग लड़ने पर वह वोट प्रभावी सीटों में परिवर्तित नहीं हो पा रहा है। अब छह वर्ष बाद दोनों दलों ने अपने अनुभवों से सबक लेते हुए फिर साथ आने का फैसला किया है। इसे राजनीतिक भूल-सुधार भी कहा जा सकता है और बदली परिस्थितियों की व्यावहारिक स्वीकृति भी।
भाजपा देश की सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी है। कांग्रेस की तुलना में उसको अपनी राजनीतिक शक्ति का ज्यादा अहंकार होना चाहिए लेकिन भाजपा में राजनीतिक शक्ति या बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का अहंकार दिखाई दूसरे दलों के साथ गठबंधन करते हुए दिखाई नहीं देता है खासकर वहां जहां पर वह कमजोर है,अकेल चुनाव नहीं जीत सकती। ऐसे राज्यो में वह गठबंधन के साथियों का सम्मान करती है,यही वजह है कि वह उन राज्यों में भी राजनीतिक ताकत बन गई है जहां माना जाता था कि वह अपनी बहुमत की सरकार नहीं बना सकती, साझा सरकार नहीं बना सकती, साझा सरकार बन जाए तो वह बखूबी उसे चलाती भी है।पश्चिम बंगाल और दिल्ली में वह आज एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है तो वह राजनीतिक समझदारी के कारण है।कांग्रेस को भाजपा से सीखना चाहिए कि राजनीतिक समझदारी से दूसरे दलों के साथ काम करते हुए किसी राज्य में राजीनीतिक ताकत कैसे बना जा सकता है।



Related News
thumb

विपक्ष का कमजोर होना,एक मौका तो है सरकार के लिए

विपक्ष कमजोर होता है तो उसका फायदा सत्तारूढ़ दल उठाता ही है। वह ऐसे मौके पर अपना वह काम सबसे पहले कर लेना चाहता है जो विपक्ष के मजबूत होने पर नहीं ...


thumb

अहंकार से नुकसान होता है कांग्रेस मानती नहीं है

अहंकार से नुकसान ही होता है क्योंकि अहंकार के कारण आदमी हो या राजनीतिक दल उसे हकीकत का पता नहीं चलता है।अहंकार उसे बड़ा न होने पर भी बड़ा होने का भ...


thumb

हकीकत यही है कि बदलाव जनता करती है

किसी प्रदेश में सत्ता कई स्तरों पर रहती है और हर जगह सत्ता में कौन रहेगा या कौन नहीं रहेगा इसका फैसला तय समय पर प्रदेश की जनता करती है।हर स्तर पर र...


thumb

क्या नहीं किया और क्या करना है,बता तो दिया

परिवार के मुखिया को परिवार के हर सदस्य का ख्याल रखना पड़ता है।सभी के सुख दुख का उसे पता रहता है जब मौका आता है तो उसके सुख दुख की बात भी वह करता है...


thumb

जो संख्या में ज्यादा होते हैं,वही बचे रहते हैं

किसी भी देश का वक्त व नेतृत्व बदलता है तो उसके साथ देश की सोच भी बदलती है।कई बार ऐसा भी होता है कि पुराने समय में ,पुराना नेतृत्व जिसे देश के लिए ...