वाशिंगटन (वीएनएस )। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस को अलविदा कहने के बाद बाद पहली बार मंगलवार को वाशिंगटन लौटे और एक बार फिर अपने झूठे चुनावी दावों को दोहराया, जो अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) में छह जनवरी को विद्रोह का कारण बने थे।
ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि उनके 2020 का चुनाव जीतने के सभी सबूत मौजूद थे। उन्होंने कहा वह चुनाव हमारे देश के लिए एक कलंक है। पूर्व राष्ट्रपति ने 2024 के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करने का एक बार फिर संकेत दिया। उन्होंने कहा, हमें शायद एक बार फिर करके दिखाना होगा।
व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारियों और कैबिनेट सदस्यों के एक समूह द्वारा आयोजित एक बैठक में लोगों की तालियों के बीच ट्रंप ने यह बयान दिया। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक का मकसद ट्रंप के दोबारा चुनाव लड़ने के लिए एक एजेंडा तैयार करना था।
जो बाइडन के 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने और खुद के व्हाइट हाउस को अलविदा कहने के बाद पहली बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन पहुंचे। पूर्व उप राष्ट्रपति माइक पेंस के भाषण के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने अपनी बात रखी। पेंस को 2024 चुनाव में ट्रंप का संभावित प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।
बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का एलान किया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मा...
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि गाज़ा पट्टी में लगभग पांच लाख लोग भयंकर भूखमरी से जूझ रहे हैं और दो मार्च से शुरू हुई इजरायली नाक...
ऑस्ट्रेलिया में हुए संघीय चुनाव में लेबर पार्टी दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुयी है और दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और उनके मंत्रि...
रूस और यूक्रेन के बीच बिना शर्त सीधी बातचीत की संभावना एक बार फिर से उभरती दिख रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि वे 15 मई...
सूडान के पश्चिमी हिस्से नॉर्थ कोर्दोफान राज्य के एल ओबैद शहर में स्थित केंद्रीय जेल पर शनिवार को ड्रोन हमले हुए। इसमें कम से कम 19 कैदियों की मौत ह...
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्षविराम समझौते को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ट्रंप ने दावा किया ...