आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



उत्कल समाज ने शहर में निकाली नुआखाई शोभा यात्रा

Posted On:- 2023-09-18




छत्तीसगढ़ महतारी की झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

दुर्ग (वीएनएस)। उत्कल समाज दुर्ग ने सोमवार को शहर में अपने पारंपरिक महापर्व नुआखाई के तीन दिन भव्य शोभा यात्रा निकालकर सामाजिक एकता का परिचय दिया। शोभायात्रा में दुर्ग शहर के कोने से हजारों की संख्या में उत्कल बंधु सम्मलित हुए। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ महतारी की झांकी, हाथी हाथी, घोड़े, रथ आदि रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया और एक दूसरे के गले लगा कर नुआखाई की बधाई दी।

इस दौरान  उत्कल समाज दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष ध्रुव लंगूर सोनी ने कहा नुआखाई  हमारे पूर्वजों के द्वारा विरासत में दी गई एक पूंजी है जो हम सबको जोड़ने का काम करता है। हम लोगों को मजबूत करता है और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है । इस महापर्व में न सिर्फ हम अपने प्रकृति और इष्ट देवी देवताओं का पूजा करते हैं बल्कि अपने बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद प्राप्त कर नए जन्म प्राप्त होने का अहसास करते हैं ।

सामाजिक नेता अखिल भारतीय ओड़िया समाज जिलाध्यक्ष नामदेव चक्रधारी ने कहा सामाजिक एकता और भाईचारे का महापर्व नुआखाई से  उत्कल समाज की मान, सम्मान और पहचान है। इस पर्व के पूर्व ही समाज में खुशियों का संचार होता है। घरों की साफ-सफाई,  देवी देवताओं का पूजा पाठ,  नवान्न अर्पण, नवान्न ग्रहण, नव वस्त्र धारण और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने आप को गौरव महसूस करते हैं।

प्रदेश उत्कल क्रीड़ा मंडल संयोजक अभिषेक टंडन ने कहा नुआखाई भारत में लगभग 3000 वर्ष पूर्व से मनाया जा रहा है। अन्नदाता किसानों का यह पर्व नई फसल के बाद धरती माता की पूजा करते प्रकृति और संस्कृति का हिस्सा है।

अखिल भारतीय ओड़िया समाज प्रदेश महामंत्री अर्जुन कुमार ने कहा नुआखाई एक जीवनदायनी पर्व है जो हमें प्रकृति और संस्कृति से जोड़ने है यह पर्व बताता है कि उत्कल समाज प्रकृति का रक्षक और प्रकृति का पूजक है। नुआखाई शोभा यात्रा में प्रमुख रूप अनेक समाजिक संगठन सहित उत्कल समाज के हजारों लोग उपस्थित थे।




Related News
thumb

समिति के सदस्यों व पत्रकार बंधुओं को एमसीएमसी की भूमिका व कार्य से ...

मीडिया प्रमाणन व निगरानी के संबंध में आज जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक रखी गई थी। जिस...


thumb

ग्राम बोदा में छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा का लाभ : मंत्री भगत

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत की ओर से शनिवार जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत बोदा में 50 बिस्तरीय प्री मैट्रिक कन्य...


thumb

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओ...

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्...


thumb

विधानसभा निर्वाचन के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा निर्वाचन में लगे सेक्टर, जोनल, ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण शासकी...


thumb

कुदरगढ़ में हुआ स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

कलेक्टर अग्रवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना कोसम की उपस्थिति में कुदरगढ़ में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रा आकृति एक्...


thumb

आयुष्मान भवः शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे दी विस्तृत जानकारी

कलेक्टर अग्रवाल व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के निर्देशानुसार खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह व डॉक्टर दीपक जायसवाल ज...