आशीष तिवारी (संपादक)
9827145100



Ind Va Aus : बुमराह ने किया मिचेल मार्श के बाद स्टीव स्मिथ का शिकार

Posted On:- 2023-11-19




अहमदाबाद (वीएनएस)। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बुमराह की गेंद वॉर्नर के बल्ले से निकली और स्लिप की ओर गई। गेंद कोहली और शुभमन गिल के बीच में से निकल गई। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का मुंह देखते रहे और गेंद को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।

लेकिन दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर तीन गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को आउट कर दिया। मार्श 15 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। मार्श के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए। लेकिन सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया। स्मिथ नौ गेंद पर चार रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।



Related News
thumb

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ गुजरात मजबूत स्थिति में, 45...

पुणे में खेले जा रहे विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन गुजरात ने चंडीगढ़ के खिलाफ 58 रनों की बढ़त प्राप्त कर ली है जबकि उनके पांच खिलाड़ी आउट होने ...


thumb

एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 के अपने चौथे मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद हुए पेनल्टी शूट आउट...


thumb

बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 32-30 से हराया

इस सीज़न में अपनी पहली शुरुआत में, मनिंदर सिंह ने 11 अंक बनाए, जिससे बंगाल वॉरियर्स ने अधिकांश खेल में अपना दबदबा बनाए


thumb

जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अमीषा, प्राची और हार...

भारतीय मुक्केबाज हार्दिक पंवार ने 80 किग्रा वर्ग में, अमीषा ने 54 किग्रा वर्ग में और प्राची टोकस ने 80 प्लस किग्रा वर्ग में आईबीए जूनियर विश्व मुक्...


thumb

मेदजेदोविच ने फिल्स को हराकर नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता

हमाद मेदजेदोविच ने नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स ट्रॉफी जीतकर अपने सफल सीजन का समापन किया, जहां उन्होंने आर्थर फिल्स के खिलाफ चौथे सेट में दो मैच प्वाइ...


thumb

भारत ने 4-1 से सीरीज़ अपने नाम किया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हरा दिया।