रायपुर रेल मंडल में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, डीआरएम ने दिलाई शपथ

Posted On:- 2024-01-25




रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में 25 जनवरी को 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम है 'वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम'।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) आशीष मिश्रा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर के साहू, मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) राहुल गर्ग सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर "हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।" की शपथ दिलाई।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रायपुर रेल मंडल के अन्य उपक्रम डीजल लोको शेड, इलेक्ट्रिक लोको शेड, मंडल रेलवे हॉस्पिटल, कोचिंग डिपो दुर्ग, पीपी यार्ड भिलाई में भी रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों ने मतदाता शपथ ली।



Related News
thumb

भारतीय टीम की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय ट...


thumb

रचनात्मक डिजिटल मीडिया के लिए बड़ी संभावनाएं लेकिन इससे उपजी चुनौतिय...

पूरा विश्व पैंडेमिक की तरह इंफोडेमिक से भी जूझ रहा है। कई बार डिजिटल मीडिया के माध्यम से त्रुटिपूर्ण सूचनाएं, गलत तथ्यों को लेकर फैलाई जा रही सूचना...


thumb

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ‘तहसीलदार‘ और ‘छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्त...

राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में ‘तहसीलदार‘ और ‘राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर. बी. सी.)‘ पुस्तकों का विमोचन किया। इस अ...


thumb

जनदर्शन कार्यक्रम: समस्याओं के त्वरित निराकरण से लोग हुए प्रसन्न

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की एक झलक जनदर्शन कार्यक्रम में देखने को मिली। इस महीने की 27 तारीख को हुए पहले जनदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने...


thumb

विष्णु का सुशासन: जनदर्शन से आम जनता में हो रहा नई आशा का संचार

अपने पहले ही जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संवेदनशील पहल और त्वरित निर्णयों से लोगों के मन में एक नई आशा का संचार कर दिया है। प्रद...


thumb

सत्र न्यायाधीश ने 1 जुलाई से लागू होने वाले नये अपराधिक कानूनों के ...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा सावंत ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नये अपराधिक कानूनों के संबंध में न्यायाधीशो...