महतारी वंदन योजना : ज़िले में अब तक 2 लाख 1 हज़ार 955 महिलाओं ने भरे आवेदन

Posted On:- 2024-02-12




बेमेतरा (वीएनएस)। बेमेतरा ज़िले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना का  महिला हितग्राहियों को लाभ देने के आवेदन पंजीयन का काम  बीते 5 तारीख़ से शुरू किया गया था। इन 12 दिनों में महिला एवं बाल विकास की ज़िले की 6 परियोजना में 201955 महिला हितग्राहियों का महतारी वंदन योजना में पंजीयन के फ़ार्म  भरे है। वही 97833 आवेदनों की पोर्टल में एंट्री की गयी है। आज सोमवार की बात करें तो 16637 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना आवेदन भरे। आज पोर्टल में 24615 आवेदनों की पोर्टल में एंट्री की गयी। 

इस कार्य को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकाय,परियोजना अधिकारियों और समस्त पर्यवेक्षक एकीकृत बाल विकास परियोजना,ग्राम पंचायत सचिव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवा रहे हैं।इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि में सकारात्मक भूमिका निभा रहे है। अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूरे जोश के साथ काम को अंजाम दे रहे है।

ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी.डी  पटेल ने बताया आज सोमवार को ज़िले की 6 परियोजना में महिला 16637 हितग्राहियों के फ़ार्म भरवाए गये। कलेक्टर रणबीर शर्मा प्रतिदिन आवेदनों और पोर्टल में एंट्री की जानकारी ले रहे है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ज़िले की शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं के आवेदन भर जाये और समय पर उनकी सभी आवेदनों की पोर्टल में एंट्री भी हो जाये। 




Related News
thumb

लाठी-डंडे और हथियारों से 3 भाइयों की हत्या

भिलाई स्थित नंदिनी थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन एक हृदयविदारक घटना घटी, जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में ती...


thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...