भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बरसाए 18 छक्के, 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Posted On:- 2024-02-19




भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 122 रन पर ही सिमट गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन का स्कोर बनाया था। दूसरी पारी में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 214 रन की पारी खेली, जबकि सरफराज ने नाबाद 68 रन बनाए। टीम इंडिया की इस पारी में 18 छक्के लगे। एक पारी में भारतीय टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के के मामले में उन्होंने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2009 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक पारी में 15 छक्के लगाए थे।

भारत की ओर से एक पारी में सर्वाधिक छक्के
18 छक्के: vs इंग्लैंड (राजकोट, 2024)
15 छक्के: vs श्रीलंका (मुंबई, 2009)
14 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019) (दूसरी पारी)
13 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019) (पहली पारी)
13 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (रांची, 2019)

भारत ने राजकोट टेस्ट में 28 छक्के जड़े
राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली और दूसरी पारी मिलाकर कुल 28 छक्के जड़े। पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से 10 छक्के लगे थे। ऐसे में यह टीम इंडिया द्वारा किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मामले में भारत ने पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने 2019 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 27 छक्के जड़े थे।

भारत की ओर से एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के
28* छक्के: vs इंग्लैंड (राजकोट, 2024)
27 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019)
18 छक्के: vs न्यूजीलैंड (मुंबई, 2021)
15 छक्के: vs श्रीलंका (मुंबई, 2009)



Related News
thumb

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट : दूसरे दिन भारतीय टीम 46 रन पर ऑलआउट

बेंगलुरु में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।


thumb

अखिल ने आईएसएसएफ विश्वकप में कांस्य पदक जीता

अखिल श्योरण ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में चल रही आईएसएसएफ विश्वकप फाइनल 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन निशानेबाजी स्पर्धा में क...


thumb

रैंकिंग में जो रूट को हुआ फायदा, 'स्पेशल-20' क्लब में हुई एंट्री

आईसीसी ने खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के एक स्पेशल 20 क्लब में एंट्री की है।


thumb

लियोनेल मेसी ने तोड़ा क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड

फुटबॉल जगत में पिछले दो दशकों से अर्जेटीना के लियोनल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच प्रतिद्वंद्विता चल रही है।


thumb

उदिता को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 32 लाख रुपये में खरीदा

हॉकी इंडिया लीग 2024-25 महिला नीलामी के पहले हाफ में मंंगलवार को चारों फ्रैंचाइजी ने 41 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई।


thumb

नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा

महिला हॉकी इंडिया लीग पहली बार आयोजित हो रही है। इसका आयोजन बुधवार को दिल्ली में हुआ।