निगरानी के दौरान सभी से संवेदनशीलता पूर्वक करें व्यवहार : कलेक्टर

Posted On:- 2024-04-02




कोण्डागांव (वीएनएस)। मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं एसपी वाय अक्षय कुमार द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा पर लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु बनाये गये चेकपोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों से मुलाकात कर अब तक की गयी कार्यवाही के संबंध में चर्चा करते हुए सीमा पार से आने वाले तथा ओडिसा को जाने वाले सभी वाहनों पर कड़ी निगरानी रखते हुए निर्वाचन को प्रभावित करने वाली समाग्रियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए निर्देशित किया। 

गम्हरी चेकपोस्ट में कलेक्टर एवं एसपी ने जांच कार्यवाही में भाग लेते हुए निरीक्षण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर द्वारा सभी जांचों की बनायी गयी वीडियों की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किये। वहीं एसपी द्वारा सुरक्षा कर्मियों को समयानुसार ड्यूटी पर उपस्थित होने एवं प्रत्येक वाहन की सघन जांच करने हेतु निर्देशित किया।

जिले में 07 एफएसटी एवं 10 एसएसटी दल लगातार कर रहे निगरानी : 

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु 07 उड़नदस्ता दलों (एफएसटी) एवं 10 स्थैतिक निगरानी दलों (एसएसटी) का गठन किया गया है। जिसमें कांकेर लोकसभा अंतर्गत निगरानी हेतु केशकाल विधानसभा 82 के लिए 03 उड़नदस्ता दलों तथा बस्तर लोकसभा अंतर्गत निगरानी के लिए कोण्डागांव विधानसभा 83 के लिए 03 उड़नदस्ता दलों एवं आंशिक रूप से जिले में आने वाले नारायणपुर विधानसभा 84 के लिए एक उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इन सभी उड़नदस्ता दलों हेतु 21 दलों में 84 कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, जो प्रतिदिन 24 घण्टे शिफ्टवार पूरे जिले में घुमकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की निगरानी कर रहे है। इसके अतिरिक्त जिले में 10 स्थैतिक निगरानी दलों का भी गठन किया गया है।

जिसमें केशकाल विधानसभा अंतर्गत 05, कोण्डागांव विधानसभा अंतर्गत 03 एवं आंशिक रूप से जिले में आने वाले नारायणपुर विधानसभा हेतु 02 स्थैतिक निगरानी दलों को स्थापित किया गया है। जिसके तहत ईरागांव, गम्हरी, कौंदकेरा, दादरगढ़, उरंदाबेड़ा, घोड़गांव, एरला, हीरापुर, बयानार, भाटपाल में चेकपोस्टों की स्थापना की गयी है। इन स्थैतिक निर्वाचन दलों हेतु 30 दलों में 90 कर्मचारियों एवं अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है, जो प्रतिदिन 24 घण्टे शिफ्टवार सीमाओं पर निगरानी कर रहे है।




Related News
thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...


thumb

चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा माल...

रायगढ़ में चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...