कलेक्टर ने किया फिश हैचरी का निरीक्षण

Posted On:- 2024-07-26




किसान को बांटे मछली बीज

बिलासपुर (वीएनएस)। कलेक्टर अवनीश शरण ने शासकीय भोजपुरी मछली बीज उत्पादन केन्द (फिश हैचरी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मछली पालकों को मछली बीज लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हैचरी को व्यवस्थित करने कहा। कलेक्टर ने कड़ार गांव के हितग्राही श्री दिलहरण को 4 हजार मछली बीज बांटा। बिलासपुर सहित आधा दर्जन जिलों को बीज की आपूर्ति इससे की जाती है। कलेक्टर ने हैचरी में पीपल का पौधा भी लगाया।

कलेक्टर ने बारीकी से हैचरी का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। 4 एकड़ में फैले इस हैचरी में इस साल 13 करोड़ मछली बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में मांग की आपूर्ति पूरी करने के बाद ये मछली बीज जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, कवर्धा और बलौदाबाजार जिले मंे भी भेजा जाता है। बरसात शुरू होने के बाद तालाबों में पानी भर गया है। कलेक्टर द्वारा स्पॉनिंग पुल, इनक्यूबेशन पुल, ब्रिडिंग तकनीकी की जानकारी ली। मछली संचयन का काम जिले में बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। अच्छी बारिश होने पर इसके लिए अनुकूल माहौल बना है। सैकड़ो किसानों को मछली बीज का वितरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने हैचरी की पूरी कार्यप्रणाली और केन्द्र में तैयार किए जाने वाले बीज उनके वितरण की पूरी प्रक्रिय के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान हैचरी में प्रत्येेक चरण में तैयार बीज, तालाब में मछली पालन के कार्य को देखा। मतस्य पालन विभाग के उप संचालक श्री एके महिश्वर ने कलेक्टर को तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मतस्य निरीक्षक राजेश वर्मा,  सतीश मेनन एवं प्रक्षेेत्र प्रभारी डी.डी. रात्रे मौजूद थे।   



Related News
thumb

राजधानी में पकड़ाया 10 करोड़ का सोना, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में शुक्रवार को 10 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में पुलिस को सोना मिला है। सोना जगदलपुर से रायपुर लाया ...


thumb

आधारभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास: टंक राम वर्मा

विष्णु के सुशासन में राज्य में विकास की बयार बह रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नही जहाँ पर आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य न किया जा रहा हो।


thumb

BJP का पोस्टर वॉर : 'प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज'

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक कार्टून पोस्टर जारी किया है।


thumb

DMF घोटाला: माया वॉरियर के बाद ईडी ने रानू साहू को भी गिरफ्तार किया...

प्रवर्तन निदेशालय की रायपुर टीम ने डीएमएफ घोटाले में निलंबित आईएएस ऑफिसर रानू साहू को गिरफ्तार किया है।


thumb

साधना करने के दौरान 2 सगे भाईयों की मौत,2 बेहोश

सक्ति से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां साधना करने के दौरान दो सगे भाईयों की मौत हो गई


thumb

सड़क दुर्घटना में हाॅस्टल अधीक्षक की मौत

जिले में गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कार छात्रावास अधीक्षक चला रहे थे।