सामुदायिक शौचालय बंद पाये जाने पर 4 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी

Posted On:- 2024-11-30




बेमेतरा (वीएनएस)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद्र अग्रवाल ने 29 नवम्बर को विकासखण्ड नवागढ़ के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शासन के योजनांतर्गत चल रहे निर्माण एवं प्रगतिरत कार्याें का निरीक्षण किया। 

उन्होने ग्राम नारायणपुर, अमलडीहा, टेमरी, घुरसेना, परसदा, अमोरा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत निर्माण किये गये सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण तथा घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छता दीदीयों से कार्य के बारे में बातचीत की और उनका हाल जाना।

निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने ग्राम टेमरी, परसदा, अमोरा एवं घुरसेना में ग्राम पंचायत द्वारा सामुदायिक शौचालय का रख-रखाव नहीं करने, टूट-फूट का मरम्मत एवं पानी सप्लाई की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है एवं आवश्यक मरम्मत कार्य सुनिश्चित करते हुए सामुदायिक शौचालय को क्रियाशील करने हेतु निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला एवं जनपद स्तर के योजना से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 




Related News
thumb

बिलासपुर में बदमाशों का आतंक, ढाबा कर्मचारी को पीटकर की लूट

न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में आधी रात चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों क...


thumb

पीपल सिटी की ओर नवा रायपुर की उड़ान, पर्यावरण संरक्षण का बड़ा अभियान

नवा रायपुर को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। आवास एवं पर्यावरण म...


thumb

50% शुल्क छूट से 50 करोड़ रुपये से अधिक की राहत, संपत्ति स्वामित्व ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को संपत्ति स्वामित्व से जोड़ने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। ...


thumb

अंबिकापुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28 नशीले इंजेक्शन के साथ ...

शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लंबे समय से निग...


thumb

दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर मर्डर केस, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लेखराम कोठारी...


thumb

ऑपरेशन ‘बाज’ में बड़ी सफलता, कपड़ा दुकान से लाखों की चोरी करने वाला...

मुंगेली जिले की चिल्फी थाना पुलिस ने ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए कपड़ा दुकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाले कर्मचारी को घटना के...