सुकमा में बस्तर ओलंपिक की धूम : छिंदगढ़ में जोन स्तरीय खेलों में दिखा जोश और उत्साह

Posted On:- 2025-11-06




सुकमा (वीएनएस)। बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत सुकमा जिले में आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खेल प्रेम और ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में छिंदगढ़ विकासखंड में गुरुवार को हुए मुकाबलों में ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साह और जज़्बे के साथ हिस्सा लिया। मैदानों में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की उमंग ने पूरे माहौल को खेलमय बना दिया।

खेल प्रतियोगिताओं की सफलता में जिला प्रशासन की उत्कृष्ट तैयारियों ने अहम भूमिका निभाई। मैदान में स्वास्थ्य विभाग की टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था, साथ ही खिलाड़ियों के लिए नाश्ता, भोजन और पानी टैंकर जैसी सुविधाओं ने आयोजन को और सुव्यवस्थित बनाया।

परंपरागत और आधुनिक खेलों में दिखा खिलाड़ियों का दम

जूनियर और सीनियर वर्ग में जोनवार आयोजित इन प्रतियोगिताओं में खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकस्सी, लंबी कूद, ऊँची कूद, तवा फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ व रिले रेस जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्थानीय खेलों को मिली नई ऊर्जा  :

यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं रहा, बल्कि बस्तर की पारंपरिक खेल संस्कृति को नई दिशा देने का अवसर भी बना। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को उत्सव में बदल दिया। दर्शकों की गूंजती तालियाँ और जयकारे खिलाड़ियों के उत्साह को दोगुना करते नजर आए।

सचमुच, सुकमा में बस्तर ओलंपिक ने साबित कर दिया कि खेल न केवल प्रतिभा का परिचायक हैं, बल्कि समाज को एकता, उत्साह और ऊर्जा से जोड़ने वाली जीवंत कड़ी भी हैं। कार्यक्रम में एसडीएम छिंदगढ़ विजय प्रताप खेस, जनपद सीईओ पीके गुप्ता, बीईओ पुष्कर वर्मा उपस्थित थे।



Related News
thumb

परिसमापनाधीन मत्स्य पालन सहकारी समिति के सदस्यों से दावा प्रस्तुत क...

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...


thumb

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश, कलेक्टर ने की...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...


thumb

बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान का संगम

सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...


thumb

पंचायत उप निर्वाचन 2026 . सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर ह...

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...


thumb

राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,548 प्रकरणों का हुआ निराकरण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की ...

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...