जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान का किया शैक्षणिक भ्रमण

Posted On:- 2025-11-11




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। उल्लेखनीय है कि जिले के 30 एवं बीजापुर जिले के 20 विद्यार्थियों सहित पंाच शिक्षकों के दल को विगत 05 नवम्बर से 10 नवंबर तक भारत के प्रमुख अंतरिक्ष प्रक्षेपण केन्द्र ’’इसरो’’ (श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश) एवं विशाखापट्टनम के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया गया था। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति समझ और जागरूकता विकसित करना था। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रॉकेट प्रक्षेपण परिसर (लॉन्च पैड), मिशन कंट्रोल सेंटर एवं सैटेलाइट इमीग्रेशन सेंटर का अवलोकन किया। 

इस अवसर पर इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री शुभांशु शुक्ल ने विद्यार्थियों को भारत के अंतरिक्ष अभियानों कृ चंद्रयान, मंगलयान और गगनयान मिशन की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा अंतरिक्ष विज्ञान की जटिलताओं को नजदीक से समझा। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। इस संबंध में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रकट करने हुए कहा कि ’’इसरो’’ की उपलब्धियां से उन्हें नई प्रेरणा मिली है। और वे सभी भविष्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अवश्य जाना चाहेगें।




Related News
thumb

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल : अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को मिलेग...

कलेक्टर रोहित व्यास की अभिनव पहल से अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को राजस्व मामलों के निराकरण के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर होगा चिन्ह...

छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जशपुर जिले में उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) वर्ग के व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं पहचान प्रमाण पत्र जारी ...


thumb

बोडोकछार, चोंगरीबहार, नगर पंचायत बगीचा व कोतबा में शिविर 13 को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन जारी है। इसी क्...


thumb

अच्छी छवि, जिम्मेदारी के साथ स्वच्छ भारत मिशन का प्रभावी क्रियान्वय...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प...


thumb

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए।


thumb

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए।