सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फल विक्रेता पर बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया। विगत तीन दिवस में सारंगढ़ , बरमकेला और बिलाईगढ़ क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक फल दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया गया और पायी गईं कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में लगभग 50 किलो सड़े गले फल को नष्ट कराया गया, जिस विक्रेता के पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया उसको जल्द से जल्द पंजीयन करवाने निर्देशित किया गया। इस अभियान में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल , वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।
अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ...
छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दो जिलों में एक साथ छापेमार
राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र में रामायण टीका वाचन के लिए "रामायणी" के नाम से प्रसिद्ध शारदा दास मानिकपुरी का...
राज्य शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वय...
कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्...