रायपुर, 30 मई 2026 (वीएनएस)। राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र में रामायण टीका वाचन के लिए "रामायणी" के नाम से प्रसिद्ध शारदा दास मानिकपुरी का 28 मई को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, शारदा दास मानिकपुरी हाल ही में 10 दिवसीय दार्जिलिंग, नेपाल और कोलकाता प्रवास से 24 मई को अपने गृह ग्राम भखारा लौटे थे। लौटने के बाद से उन्हें खांसी की शिकायत थी। 28 मई की सुबह अचानक सीने में दर्द होने पर गांव के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. किरण से प्राथमिक उपचार कराया गया। दवा और इंजेक्शन से कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन दर्द बढ़ने पर उन्हें धमतरी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया।
शारदा दास मानिकपुरी अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रवधु और पौत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर राज्य लेखा परीक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ...
छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दो जिलों में एक साथ छापेमार
राज्य शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वय...
कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्...