जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर 31 को

Posted On:- 2026-05-30




दुर्ग (वीएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह शिविर 31 मई 2026 (रविवार) को पूर्वान्ह 11.00 बजे से झाडूराम देवांगन शासकीय स्कूल के मैदान में आयोजित किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त  सुमित अग्रवाल को इस शिविर के सफल आयोजन, विभागीय समन्वय और मूलभूत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविर में जिले के सभी जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अमले, आवश्यक अभिलेखों, आवेदन प्रपत्रों और योजनाओं की संपूर्ण जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन को सुशासन तिहार 2026 का मुख्य नोडल अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर  उत्तम ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर  सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों और आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण किया जाए ताकि आम जनता को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।



Related News
thumb

अवैध शराब बिक्री पर ढिलाई पड़ी भारी, टीआई दीपेश जायसवाल निलंबित

अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ...


thumb

फर्जी निवास प्रमाणपत्र रैकेट का भंडाफोड़, CRPF जवान समेत गिरोह के क...

छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।


thumb

दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दो जिलों में एक साथ छापेमार


thumb

शारदा दास मानिकपुरी का निधन

राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र में रामायण टीका वाचन के लिए "रामायणी" के नाम से प्रसिद्ध शारदा दास मानिकपुरी का...


thumb

प्रवेश प्रक्रिया स्थगित

कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्...