दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर की समय-अनुसूची के अनुसार जिले के जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा एवं पाटन में पंच व जनपद सदस्य के पद हेतु त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई है, जिसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग से मिले अधिकारों और ’निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881’ के नियमों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने मतदान के दिन यानी 01 जून 2026 (सोमवार) को संबंधित चुनाव क्षेत्रों के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य छुट्टी घोषित किया है। यह अवकाश ग्राम पंचायत के पंच पद हेतु संबंधित वार्ड में तथा जनपद सदस्य पद हेतु संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र में ही प्रभावी रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोथली के वार्ड क्रमांक 11 तथा उमरपोटी के वार्ड क्रमांक 19 में पंच पद चुनाव के लिए यह अवकाश रहेगा। इसी तरह जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत रूहा के वार्ड क्रमांक 05 व जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंडपेण्ड्री के वार्ड क्रमांक 11 में तथा ग्राम पंचायत भनसुली (के) के वार्ड क्रमांक 17 में पंच पद के लिए सामान्य अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 के तहत आने वाले ग्राम पंचायत पांहदा (अ) एवं सांकरा क्षेत्र में भी 01 जून को यह सामान्य अवकाश प्रभावशील रहेगा। कलेक्टर सिंह ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ...
छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दो जिलों में एक साथ छापेमार
राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र में रामायण टीका वाचन के लिए "रामायणी" के नाम से प्रसिद्ध शारदा दास मानिकपुरी का...
राज्य शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वय...
कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्...