बलरामपुर (वीएनएस)। जिले की डिंडो पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार पंडो (25 वर्ष), निवासी ग्राम महादेवपुर खुटरापारा के रूप में हुई है। आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगाने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिंडो चौकी में पीड़िता के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
डिंडो पुलिस ने बताया कि नाबालिग और उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...
लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...
राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...