जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

Posted On:- 2026-01-13




सूरजपुर(वीएनएस)।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में चल रही धान खरीदी की स्थिति तथा अवैध धान पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए श्री पाटले ने स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत छात्रावासों की स्थिति, भवनों की अवस्था तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

              शिक्षा विभाग की समीक्षा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों की प्रगति, विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी सहितविभिन्न शैक्षणिक योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही एसआईआर अंतर्गत नो-मैपिंग मतदाताओं की स्थिति की भी महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा कर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।इसके अलावा बैठक में आगामी 17 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संभावित सूरजपुर दौरे की तैयारियों तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।



Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...