सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर, डॉलर की कमजोरी और फेड की उम्मीदों से तेजी

Posted On:- 2026-01-27




मुंबई। अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचा, हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते इसमें हल्की गिरावट देखी गई।

खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 1.45 प्रतिशत या 2,270 रुपये की तेजी के साथ 1,58,307 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 4.84 प्रतिशत उछलकर 3,50,896 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 3,59,800 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना-चांदी अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। अमेरिका में सरकारी कामकाज बंद होने की आशंका, नए टैरिफ की धमकियों और वैश्विक तनावों के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से भी सोने को समर्थन मिला है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों की खरीद और नरम मौद्रिक नीति की उम्मीदों से सोना-चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। आने वाले सत्रों में सोना 1,65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,65,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।



Related News
thumb

अब अनजाने में टैक्स छिपाने पर नहीं होगी जेल

वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने रविवार को पेश किए बजट 2026 में बड़े इनकम टैक्स सुधार का ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि अब करदाता को अपराधी की नजर से ...


thumb

रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी में जोरदार गिरावट: चांदी 24 हजार और ...

सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और बाजार में करेक्शन ...


thumb

सोना-चांदी महंगे, राहत की आस में ज्वेलरी सेक्टर की नजरें बजट पर

भारत का जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग बजट 2026-27 से कुछ ठोस कदमों की उम्मीद कर रहा है ताकि बढ़ती कीमतों, वैश्विक अनिश्चितता और बदलती ग्राहक पसंद के दौर...


thumb

तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से ज...

तीन दिन की लगातार तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।


thumb

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोना 1.64 लाख और चांदी 3.58 लाख क...

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी है। बुधवार को हाजिर बाजार में सोने ने पहली बार 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार क...


thumb

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में दिखी रिकवरी

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और भारत–यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर निवेशकों की सतर्कता के बीच मंगलवार को भारतीय शे...