आकांक्षी ब्लॉक गौरेला में 2.0 संपूर्णता अभियान 28 जनवरी से

Posted On:- 2026-01-27




गौरेला पेंड्रा मरवाही(वीएनएस)।नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षी ब्लॉक गौरेला में 2.0 संपूर्णता अभियान 28 जनवरी से प्रारम्भ होगा। साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने संपूर्णता अधियान के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संपूर्णता अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से संबंधित प्रमुख विकासात्मक संकेतकों में समय-सीमा के भीतर पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करना है। नीति आयोग के निर्देशानुसार छह महत्वपूर्ण संकेतकों पर विशेष फोकस करते हुए प्रत्येक पात्र लोगों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

                 कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान अवधि के दौरान आपसी समन्वय, नियमित निगरानी एवं प्रभावी प्रशासनिक एकीकरण के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों को अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए। उन्होंने संपूर्णता अभियान 1.0 की उपलब्धियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। यह विशेष अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर निरंतर समीक्षा बैठकों एवं रणनीतिक कार्ययोजनाओं के माध्यम से प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के तहत विभागीय समन्वय को मजबूत करते हुए जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों एवं सामुदायिक मंचों के माध्यम से जनभागीदारी को सशक्त बनाया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जनपद पंचायत सीईओ शुभा मिश्रा, ब्लॉक फेलो मनीष  श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...